Eng Beats Ind, Women's T20 WC 2023: मंधाना का अर्धशतक और ऋचा की पारी बेकार, इंग्लैंड ने भारत को 11 रन से हराया

सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (52 रन) की अर्धशतकीय पारी और ऋचा घोष (नाबाद 47 रन) के अंतिम ओवर में 19 रन बनाने के बावजूद भारत को शनिवार को यहां आईसीसी महिला टी20 विश्व कप लीग मैच में इंग्लैंड से 11 रन से हार का सामना करना पड़ा.

भारत और इंग्लैंड की महिला टीम ( Photo Credit: Twitter)

गेकबेर्हा (दक्षिण अफ्रीका), 18 फरवरी सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (52 रन) की अर्धशतकीय पारी और ऋचा घोष (नाबाद 47 रन) के अंतिम ओवर में 19 रन बनाने के बावजूद भारत को शनिवार को यहां आईसीसी महिला टी20 विश्व कप लीग मैच में इंग्लैंड से 11 रन से हार का सामना करना पड़ा. टी20 विश्व कप में इस तरह इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा और जीत का रिकॉर्ड 6-0 कर दिया. भारत की मध्यम गति की गेंदबाज रेणुका सिंह ने पांच विकेट झटककर अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन किया जिससे इंग्लैंड की टीम सात विकेट पर 151 रन ही बना सकी. यह भी पढ़ें: रेणुका ने पहली बार झटके पांच विकेट, इंग्लैंड ने भारत को दिया 152 रन का लक्ष्य

इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम मंधाना की सात चौके और एक छक्के जड़ित 41 गेंद की पारी तथा ऋचा घोष की 34 गेंद (चार चौके, दो छक्के) की नाबाद पारी के बावजूद निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 140 रन ही बना सकी. सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा (08), जेमिमा रोड्रिग्स (13 रन) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (04) ने जल्दी विकेट गंवा दिये जिससे टीम का स्कोर तीन विकेट पर 62 रन हो गया. इसका खामियाजा भारत को हार से भुगतना पड़ा.

मंधाना और ऋचा ने चौथे विकेट के लिये 43 रन की भागीदारी निभायी. लेकिन 16वें ओवर की अंतिम गेंद पर मंधाना के आउट होने के बाद स्कोर चार विकेट पर 105 रन था. अंतिम चार ओवर में 47 रन की दरकार थी. फिर दीप्ति शर्मा (07) रन आउट हो गयीं और ऋचा ने अंतिम ओवर में दो चौके और एक छक्के से 19 रन जोड़े लेकिन टीम को जीत तक नहीं ले जा सकीं.

इससे पहले रेणुका (15 रन देकर पांच विकेट) ने शुरूआती झटके देकर पहले तीन विकेट अपनी झोली में डालकर इंग्लैंड को मुश्किल में डाला और फिर उन्होंने पारी के अंत में दो और विकेट हासिल किये.भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करते हुए बेहतरीन शुरूआत की जिसमें रेणुका ने पारी की तीसरी ही गेंद पर डानी वाट को बल्ला छुआने के लिये उकसाया और ऋचा घोष ने कैच लपकने मं कोई कोताही नहीं बरती.

रेणुका ने यही लय जारी रखी और अपने अगले दो ओवर में दो विकेट प्राप्त कर भारत का पलड़ा भारी कर दिया। तीसरे ओवर में रेणुका ने एलिस कैप्से को आउट किया और फिर अपने अगले ओवर में सोफी डंकले का विकेट लिया जिससे इंग्लैंड का स्कोर 4.4 ओवर में तीन विकेट पर 29 रन था.

इसके बाद नैट साइवर ब्रंट और कप्तान हीथर नाइट (28 रन) ने मिलकर प्रतिद्वंद्वी आक्रमण का डटकर सामना करते हुए आक्रामक बल्लेबाजी की.

इन दोनों ने महज 38 गेंद में 51 रन की साझेदारी निभाकर इंग्लैंड की पारी को मजबूती दी. लेकिन जब यह भागीदारी खतरनाक होती दिख रही थी, तभी शिखा पांडे ने भारत को महत्वपूर्ण विकेट दिलाया. पांडे का अक्टूबर 2021 क बाद यह पहला विकेट था, नाइट उनकी फुलटॉस गेंद पर कवर्स में खड़ी शेफाली वर्मा को कैच दे बैठी.

नैट साइवर ने 42 गेंद में 50 रन जोड़े लेकिन दीप्ति शर्मा की गेंद पर रिवर्स स्वीप करने के प्रयास में शार्ट थर्ड मैन पर स्मृति मंधाना को कैच दे बैठी. इंग्लैंड की पारी के अंतिम ओवर में रेणुका ने एमी जोंस (27 गेंद में 40 रन) और कैथरीन साइवर ब्रंट के विकेट झटके और अपना टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन किया. भारत का आखिरी लीग मैच सोमवार को आयरलैंड से होगा.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Netherlands, T20 World Cup 2026 1st Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड को हराकर पाकिस्तान ने किया टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज, फहीम अशरफ ने खेली मैच जीताऊ पारी; यहां देखें PAK बनाम NED मैच का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Netherlands, T20 World Cup 2026 1st Match Scorecard: कोलंबो में नीदरलैंड ने पाकिस्तान को दिया 148 रनों का लक्ष्य, सलमान मिर्जा ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Netherlands, T20 World Cup 2026 1st Match Live Score Update: कोलंबो में पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड के बीच खेला जा रहा हैं टूर्नामेंट का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Netherlands, T20 World Cup 2026 1st Match Pitch Report And Weather Update: पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड के बीच पहले मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\