खेल की खबरें | मंधाना , हरमनप्रीत के अर्धशतकों से भारत जीता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर के नाबाद अर्धशतकों की मदद से भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 श्रृंखला के पहले मैच में वेस्टइंडीज को 56 रन से हराया ।

ईस्ट लंदन (दक्षिण अफ्रीका), 24 जनवरी स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर के नाबाद अर्धशतकों की मदद से भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 श्रृंखला के पहले मैच में वेस्टइंडीज को 56 रन से हराया ।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनने वाली भारतीय टीम ने 20 ओवर में दो विकेट पर 167 रन बनाये । जवाब में वेस्टइंडीज टीम चार विकेट पर 111 रन ही बना सकी ।

भारत के लिये सलामी बल्लेबाज यस्तिका भाटिया और मंधाना ने 33 रन की साझेदारी की । भाटिया को आफ स्पिनर करिश्मा रामहाराक ने 18 के स्कोर पर आउट किया । वह ऊंचा शॉट खेलने के प्रयास में विकेटकीपर रशादा विलियम्स को कैच देकर लौटी ।

हरलीन देयोल ज्यादा देर टिक नहीं सकी और तेज गेंदबाज शनिका ब्रूस की गेंद पर पगबाधा आउट हो गई । दो विकेट 52 रन पर गिरने के बाद मंधाना और हरमनप्रीत ने पारी को संभाला ।

पहले मैच में तबीयत खराब होने के कारण बाहर रही हरमनप्रीत ने 35 गेंद में आठ चौकों की मदद से 51 रन बनाये ।मंधाना ने 51 गेंद में 74 रन बनाये । दोनों ने करीब 12 ओवर क्रीज पर डटे रहकर टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया । मंधाना ने अपनी पारी में दस चौके और एक छक्का जड़ा ।

गेंदबाजी में स्पिनर राधा यादव ने चार ओवर में सिर्फ दस रन देकर शेमाइन कैंपबेल (47) का विकेट लिया । वेस्टइंडीज का स्कोर चार विकेट पर 96 रन था जब सिर्फ 15 गेंद बाकी थी । दीप्ति शर्मा ने 24 रन देकर दो विकेट लिये ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\