खेल की खबरें | लीवरपूल को गार्ड आफ आनर देगा मैनचेस्टर सिटी

मैनचेस्टर सिटी के मैनेजर पेप गुआर्डिओला ने यह जानकारी दी।

लीवरपूल की टीम ने इस हफ्ते खिताब पर कब्जा जमाया जो पिछले दो साल से मैनचेस्टर सिटी के पास था।

यह भी पढ़े | COVID-19: PCB ने 20 पाकिस्तानी खिलाड़ियों को इंग्लैंड रवाना होने की दी अनुमति.

खिताब की दौड़ में गुरुवार को इतिहाद स्टेडियम में होने वाला मुकाबला अहम होता लेकिन पिछले गुरुवार को चेल्सी के खिलाफ सिटी की हार के साथ लीवरपूल की टीम ने अंक तालिका में निर्णायक बढ़त हासिल कर ली।

गुआर्डिओला ने कहा कि वे नई चैंपियन टीम को सम्मानित करेंगे।

यह भी पढ़े | 30 जून को रांची में शादी के बंधन में बंधेंगे दीपिका कुमारी और अतनु दास, सोशल डिस्टेंसिंग का किया जाएगा सख्ती से पालन.

उन्होंने कहा, ‘‘बेशक हम उन्हें गार्ड आफ आनर देंगे।’’

गुआर्डिओला ने कहा, ‘‘वे जब भी हमारे यहां आते हैं तो हम शानदार तरीके से उनका स्वागत करते हैं। वे शिकायत नहीं कर सकते और बेशक हम ऐसा करेंगे क्योंकि वे इसके हकदार हैं।’’

लीवरपूल ने दूसरे स्थान पर चल रही सिटी की टीम पर 23 अंक की बढ़त बना रखी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)