विदेश की खबरें | नेपाल में मनांग एयर का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, पायलट घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नेपाल में मनांग एयर का एक हेलीकॉप्टर शनिवार को एक पर्वतीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसका पायलट घायल हो गया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

काठमांडू, 14 अक्टूबर नेपाल में मनांग एयर का एक हेलीकॉप्टर शनिवार को एक पर्वतीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसका पायलट घायल हो गया।

नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के उप निदेशक जगन्नाथ निरुला ने बताया कि एवरेस्ट आधार शिविर के पास लुकला के समीप उड़ान भरने वाला हेलीकॉप्टर 9एन एएनजे थोड़ा पलट गया और उत्तर-पूर्वी नेपाल के लोबुचे में उतरने की कोशिश करने के दौरान उसमें आग लग गई।

निरुला के मुताबिक, हेलीकॉप्टर में केवल पायलट प्रकाश सेधई सवार थे, जिन्हें हादसे में चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि घायल पायलट को इलाज के लिए विमान से काठमांडू ले जाया गया है। हादसे की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है।

मनांग एयर का एक हेलीकॉप्टर जुलाई में सोलुखुंबु जिले में लिखुपाइक ग्रामीण नगरपालिका के लामजुरा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिससे उसमें सवार छह लोगों की मौत हो गई थी।

कैप्टन चेत बहादुर गुरुंग और मेक्सिको के पांच नागरिकों के साथ उड़ान भरने वाला हेलीकॉप्टर का 11 जुलाई की सुबह संपर्क टूट गया था और बाद में वह जीरी और फापलु के बीच लामजुरा में दुर्घटनाग्रस्त पाया गया था।

मनांग एयर काठमांडू की एक हेलीकॉप्टर सेवा कंपनी है, जिसकी स्थापना 1997 में की गई थी। यह नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण नियमन के तहत नेपाली क्षेत्र के बीच वाणिज्यिक हवाई परिवहन सेवा उपलब्ध कराती है। कंपनी को चार्टर्ड सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए भी जाना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

SA W vs IND W, 4th T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट