देश की खबरें | लापरवाही से साइकिल चलाने के लिए डांटने पर व्यक्ति को चाकू घोंपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने बताया कि पीड़ित सुशील एक कॉलेज में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में काम करता है और उसकी छाती एवं पेट पर जख्म हैं। पुलिस ने कहा कि उसकी हालत स्थिर है।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित सुशील एक कॉलेज में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में काम करता है और उसकी छाती एवं पेट पर जख्म हैं। पुलिस ने कहा कि उसकी हालत स्थिर है।

पुलिस के अनुसार सुशील मंगलवार शाम को अपने पालतू कुत्ते को घुमाने के लिए बाहर गया था, तभी उसने 16 वर्षीय एक किशोर को लापरवाही से साइकिल चलाते हुए देखा। सुशील ने इस बात को लेकर किशोर को डांट दिया। इसी पर दोनों के बीच तीखी बहस हो गई।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कहासुनी के बाद किशोर वहां से चला गया और बाद में अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर सुशील पर चाकुओं से हमला कर मौके से फरार हो गया।

पीड़ित को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज किया गया।

उन्होंने बताया कि किशोर सहित तीन आरोपियों को पकड़ लिया गया है और चौथे आरोपी को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई है।

शिकारीपुरा से विधायक और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र ने कहा कि इस प्रकार की घटना नहीं होनी चाहिए थी। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

West Bengal Election 2026: योगी आदित्यनाथ का TMC पर तीखा हमला, बोले- BJP की सरकार बनी तो गुंडे-माफिया करेंगे सड़कों की सफाई