देश की खबरें | वडोदरा जेल में शख्स ने की साथी कैदी की हत्या
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अहमदाबाद, 15 अक्टूबर गुजरात के वडोदरा केंद्रीय कारागार में मामूली बात पर हुई लड़ाई के दौरान 30 वर्षीय कैदी ने अन्य कैदी की कथित रूप से हत्या कर दी।

जेल उपाधीक्षक विष्णु पटेल ने बृहस्पतिवार को बताया कि सुनील परमार ने बुधवार को एक मामूली मसले पर तीखी बहस के बाद अजहरूद्दीन उर्फ अज्जू कानिया की कथित रूप से हत्या कर दी।

यह भी पढ़े | IPL 2020: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला: 15 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारी ने बताया, " झगड़े के दौरान परमार को धातु की धारदार शीट मिली जिससे उसने कानिया का गला रेत दिया। यह पूर्व नियोजित हत्या नहीं थी।"

पटेल ने बताया कि परमार को दो साल पहले कत्ल के मामले में गिरफ्तार किया गया था जबकि कानिया उगाही के मामले में कुछ महीनों से ही जेल में था।

यह भी पढ़े | Gupkar Declaration: फारूक अब्दुल्ला के आवास पर हुई बैठक, बोले- हम लोगों के छीने अधिकार वापस मांगते हैं.

उन्होंने बताया कानिया शहर के पानीगेट इलाके का रहना वाला था और वह पहले हत्या की कोशिश, हमला और धमकाने जैसे संगीन आरोपों में गिरफ्तार हो चुका था।

इस बीच सहायक पुलिस आयुक्त मेघा तेवर ने बताया कि झगड़े के दौरान बीच-बचाव करने की वजह से जेल के कुछ गार्ड भी चोटिल हुए हैं।

उन्होंने कहा कि मामले की गहन जांच की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)