देश की खबरें | कोविड केन्द्र में चिकित्सकीय लापरवाही के लिये मुआवजे की मांग करते हुए व्यक्ति ने किया अदालत का रुख

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई के एक व्यक्ति दीपक शाह (54) ने नगर निकाय द्वारा संचालित कोविड-19 जंबो सेंटर में इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए बंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है और 36 लाख रुपये मुआवजे की मांग की है।

मुंबई, छह फरवरी मुंबई के एक व्यक्ति दीपक शाह (54) ने नगर निकाय द्वारा संचालित कोविड-19 जंबो सेंटर में इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए बंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है और 36 लाख रुपये मुआवजे की मांग की है।

अंधेरी निवासी दीपक शाह ने हाल में बांद्रा में बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा संचालित बीकेसी जंबो कोविड अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा इलाज में लापरवाही किये जाने, अक्षमता और अनुचित उपचार के लिए मुआवजे की मांग करते हुए एक याचिका दायर की थी।

याचिका के अनुसार, शाह का मार्च 2021 में हर्निया का ऑपरेशन हुआ था। सर्जरी के दौरान चिकित्सकों ने उनके पेट में एक जाल डाला था, जिसे सर्जरी के बाद छह महीने तक देखभाल की आवश्यकता थी।

याचिका के अनुसार, अप्रैल 2021 में, याचिकाकर्ता कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए, जिस वजह से उन्हें पृथक कर जंबो सेंटर में भर्ती कराया गया। शाह के परिवार वालों ने डॉक्टर को सर्जरी और जरूरी देखभाल की जानकारी भी दी थी।

याचिका में दावा किया गया है कि केन्द्र के डॉक्टर और अन्य मेडिकल स्टाफ ने नजरअंदाज करते हुए उसके पेट में रोजाना चार से पांच इंजेक्शन लगाए, जिससे उनके पेट में संक्रमण हो गया।

याचिकाकर्ता ने कहा, "संक्रमण के मवाद और जाल को हटाने के लिए उन्हें दो और सर्जरी से गुजरना पड़ा, जिसमें उन्हें काफी अतिरिक्त खर्च करना पड़ा और उन्हें मानसिक, शारीरिक और आर्थिक रूप से भी नुकसान उठाना पड़ा।"

शाह ने अदालत से अपील की है कि उनके मामले की जांच के लिए एक स्वतंत्र मेडिकल बोर्ड का गठन किया जाए और उन्हें हुए नुकसान के लिए 36 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए। याचिका पर सुनवाई नौ फरवरी को होने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\