Rajasthan Shocker: राजस्‍थान में व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से हमला कर दो बेटियों की हत्या की

राजस्‍थान में एक व्यक्ति ने अपनी दो युवा बेटियों की कथित तौर पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी. इस हमले में उसकी पत्नी और नातिन घायल हो गयी है. पुलिस ने इसकी जानकारी दी. नागौर के पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी ने बताया कि मनाराम (57) ने अपनी दो बेटियों मीरा (26) और रेखा (20) की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी, और पत्नी तथा नाती को घायल कर दिया.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits File)

जयपुर, 4 अप्रैल : राजस्‍थान में एक व्यक्ति ने अपनी दो युवा बेटियों की कथित तौर पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी. इस हमले में उसकी पत्नी और नातिन घायल हो गयी है. पुलिस ने इसकी जानकारी दी. नागौर के पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी ने बताया कि मनाराम (57) ने अपनी दो बेटियों मीरा (26) और रेखा (20) की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी, और पत्नी तथा नाती को घायल कर दिया.

उन्होंने बताया कि दोनों को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. उन्होंने बताया कि आरोपी के पुत्र की ओर से इस संबंध में उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. यह भी पढ़ें : राजस्‍थान: आंदोलनकारी निजी चिकित्सकों, राज्य सरकार के बीच सहमति बनी

मकराना के वृत्ताधिकारी रविराज सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला कि आरोपी मनाराम की मानसिक स्थिति खराब होने के कारण संभवतया यह कदम उठाया है.

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद दोनों बेटियों के शव परिजनों को सौंप दिये गये हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड