देश की खबरें | दो बच्चियों से दुष्कर्म के प्रयास के जुर्म में व्यक्ति को दस वर्ष की कैद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गौतमबुद्ध नगर जिले की एक अदालत ने दो बच्चियों से दुष्कर्म के प्रयास के जुर्म में एक व्यक्ति को दस वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है।

नोएडा (उप्र),25मई गौतमबुद्ध नगर जिले की एक अदालत ने दो बच्चियों से दुष्कर्म के प्रयास के जुर्म में एक व्यक्ति को दस वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है।

अपर जिला एवं सत्र अदालत के विशेष न्यायाधीश निरंजन कुमार ने दोषी पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है जिसे अदा नहीं करने पर उसे एक वर्ष की अतिरिक्त सजा काटनी होगी।

विशेष लोक अभियोजक चवनपाल भाटी ने बताया कि एक व्यक्ति की पत्नी की मौत हो गयी थी और वह पांच तथा तीन वर्ष की दो बेटियों के साथ नोएडा में रहता था।

उन्होंने बताया कि 29 सितंबर 2016 को जब वह ड्यूटी से घर लौटा तो उसके घर के बाहर भीड़ लगी हुई थी, उसकी छोटी बेटी ने बताया कि पिता के दोस्त कन्हैया ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया है।

उन्होंने बताया कि इसके बाद बड़ी बेटी ने भी अपने पिता को बताया कि चार दिन पहले कन्हैया ने उससे भी दुष्कर्म का प्रयास किया था। भीड़ ने प्रतापगढ़ निवासी कन्हैया को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था।

पुलिस ने मासूम बच्चियों के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\