देश की खबरें | लॉकडाउन के कारण ढाबा बंद होने से परेशान शख्स ने की आत्महत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 48 वर्षीय ढाबा मालिक ने मंसूरपुर रेलवे स्टेशन के समीप एक ट्रेन के सामने कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। उधर, कुटेसरा गांव में एक नवविवाहिता ने शादी के दो दिन बाद कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

मुजफ्फरनगर, दो जुलाई उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 48 वर्षीय ढाबा मालिक ने मंसूरपुर रेलवे स्टेशन के समीप एक ट्रेन के सामने कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। उधर, कुटेसरा गांव में एक नवविवाहिता ने शादी के दो दिन बाद कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि मृतक श्याम कुमार के परिवार ने बताया कि वह कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाए लॉकडाउन के दौरान अपना ढाबा बंद होने के कारण परेशान था।

यह भी पढ़े | कोरोना की चपेट में आने से सेना के ब्रिगेडियर का निधन, कोलकाता ईस्टर्न कमांड में थे तैनात.

पुलिस ने बताया कि उसने बुधवार को एक मालगाड़ी के सामने कथित तौर पर कूदकर आत्महत्या कर ली।

एक अन्य घटना में कोतवाली पुलिस थाने के तहत आने वाले पिन्ना गांव के समीप रजवाहे के पास बुधवार को एक शव बरामद हुआ।

यह भी पढ़े | COVID-19 महामारी के दौरान दस्तावेजों के ई-पंजीकरण के लिए दिल्ली हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर.

पुलिस ने बताया कि अभी शव की पहचान नहीं की गई है और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

इस बीच एक अन्य घटना में जिले के चरथावल पुलिस थाने के तहत आने वाले कुटेसरा गांव में 21 वर्षीय नवविवाहिता ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि नेहा बुधवार शाम को अपने कमरे में पंखे से लटकी हुई पाई और उसने सुसाइड नोट में कहा कि उसके ससुराल वाले निर्दोष हैं और उसकी मौत के जिम्मेदार नहीं हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और मामले की जांच चल रही है।

नेहा की सोमवार को सचिन (22) से शादी हुई थी।

पुलिस ने बताया कि घटना का पता तब चला जब वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकली और उसके ससुराल वाले उसे देखने कमरे में गए तो उन्होंने उसे पंखे से लटका पाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Sushant Singh Rajput Case: सुशांत सिंह राजपूत मामले में नया मोड़? बहन प्रियंका ने पूर्व स्टाफ से मनी ट्रांसफर को लेकर किए तीखे सवाल, वीडियो वायरल

Pakistan vs Bangladesh, Asian Games 2026 1st Semi Final Match Date And Time: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश पहला सेमीफाइनल मुकाबला कब और कितने बजे से खेला जाएगा? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

INDIA Bloc Meet: दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक में दिखी सोनिया गांधी और ममता बनर्जी की गर्मजोशी; विपक्षी मोर्चे ने चुनाव आयोग के खिलाफ छेड़ा मोर्चा

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Scorecard: पोटचेफस्ट्रूम में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 323 रनों का लक्ष्य, एलेक्स कैरी ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड