देश की खबरें | दिल्ली के रोहिणी में प्रेम प्रसंग के चलते व्यक्ति ने की गोली मारकर आत्महत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी के रोहिणी में बृहस्पतिवार को 30 वर्षीय व्यक्ति ने एक महिला के घर के बाहर कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, चार जुलाई राष्ट्रीय राजधानी के रोहिणी में बृहस्पतिवार को 30 वर्षीय व्यक्ति ने एक महिला के घर के बाहर कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि उन्हें एक हस्तलिखित नोट बरामद हुआ है, जिसमें व्यक्ति ने लिखा है कि वह महिला के साथ प्रेम संबंध के चलते आत्महत्या कर रहा है।

सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी सुनील ठाकुर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार उन्हें सुबह करीब आठ बजकर 40 मिनट पर केएन काटजू मार्ग पुलिस थाने में एक पीसीआर कॉल मिली जिसमें बताया गया कि सेक्टर 17 इलाके में एक व्यक्ति को गोली लग गई है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो उन्होंने ठाकुर को एक इमारत की सीढ़ियों पर पड़ा पाया, जिसके बाद वे उसे अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से एक पत्र बरामद किया गया है जिसकी जांच की जा रही है, साथ ही बंदूक भी बरामद की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\