देश की खबरें | ठाणे में घरेलू झगड़े के बाद एक व्यक्ति ने इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे शहर में घरेलू झगड़े के बाद 48 वर्षीय एक व्यक्ति ने सात मंजिला इमारत की छत से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

ठाणे, 27 जनवरी महाराष्ट्र के ठाणे शहर में घरेलू झगड़े के बाद 48 वर्षीय एक व्यक्ति ने सात मंजिला इमारत की छत से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना 24 जनवरी की शाम घोड़बंदर रोड पर कावेसर इलाके में घटी।

कासरवडावली थाने के एक अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति अपने घर में झगड़े के कारण परेशान था।

अधिकारी ने बताया कि वह उस इमारत की छत पर गया, जिसमें उसका घर था। इसके बाद वह छत से कथित तौर पर कूद गया।

अधिकारी के अनुसार, कुछ लोग उसे नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया और दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी