Rajasthan Horror: खुद को शिव का अवतार बताने वाले व्यक्ति ने बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर की हत्या, दिल दहला देने वाला Video सीसीटीवी में कैद- Watch

हिन्दी. राजस्थान के उदयपुर जिले में खुद को भगवान शिव का अवतार बताने वाले एक व्यक्ति ने नशे की हालत में एक बुजुर्ग आदिवासी महिला की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी

Dead Body - FB

जयपुर, छह अगस्त: राजस्थान के उदयपुर जिले में खुद को भगवान शिव का अवतार बताने वाले एक व्यक्ति ने नशे की हालत में एक बुजुर्ग आदिवासी महिला की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी सोशल मीडिया पर वायरल घटना के कथित वीडियो में आरोपी प्रताप सिंह (70) खुद के भगवान शिव का अवतार होने का दावा करते और मायके जा रही आदिवासी महिला (85) को रोककर उसे पैरों व छाते से बुरी तरह से पीटते नजर आ रहा है.

पुलिस के मुताबिक, घटना के समय आरोपी के अलावा नाथू सिंह नाम का एक व्यक्ति और दो नाबालिग वहां मौजूद थे, जिन्होंने घटना का वीडियो बनाया था उसने कहा कि चारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. यह भी पढ़े Rajasthan Shocker: राजस्थान में दिल दहला देने वाली घटना, दलित लड़की के साथ गैंगरेप के बाद हत्या, तेजाब से शव को भी जलाया

उदयपुर के पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव के अनुसार, “पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे की हालत में खुद को भगवान शिव का अवतार समझता था उसने खुद में जीवन वापस लाने की शक्ति होने का भी दावा किया मुख्य आरोपी सहित चार लोगों को हिरासत में ले लिया गया है.

देखें वीडियो:

 

 

यादव ने बताया कि यह घटना शनिवार को सायरा थाना क्षेत्र के तरपाल गांव में हुई सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आरोपी महादेव मंदिर के पास आदिवासी महिला की पिटाई करते, उसके बाल खींचते और उसकी छाती पर छाते से वार करते हुए नजर आ रहा है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि मौके पर मौजूद एक व्यक्ति आरोपी से महिला को छोड़ने के लिए कह रहा है, जबकि दो नाबालिग घटना का वीडियो बना रहे हैं और आरोपी को रोकने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिलती है पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बुजुर्ग महिला को बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई उसने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 160 रनों का टारगेट, रवींद्र जड़ेजा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट