देश की खबरें | मिजोरम में पेट्रोल पंप का क्यूआर कोड बदलकर पैसे चुराने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मिजोरम की राजधानी आइजोल में एक पेट्रोल पंप पर प्रदर्शित क्यूआर कोड स्टिकर को बदलकर पैसे चुराने के आरोप में 23 वर्षीय एक व्यक्ति को रविवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

आइजोल, 10 नवंबर मिजोरम की राजधानी आइजोल में एक पेट्रोल पंप पर प्रदर्शित क्यूआर कोड स्टिकर को बदलकर पैसे चुराने के आरोप में 23 वर्षीय एक व्यक्ति को रविवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान लुंगलेई के ह्रंगचालकॉन निवासी एच. लालरोहलुआ के रूप में हुई है, जो मौजूदा समय में आइजोल के सशस्त्र वेंग इलाके में रहता है।

मिजोरम के पुलिस महानिरीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) लालबियाकथांगा खियांगते ने बताया कि आइजोल के ट्रेजरी स्क्वायर स्थित मिजोफेड के पेट्रोल पंप के प्रबंधक से शनिवार को शिकायत मिली थी।

शिकायत में बताया गया कि ग्राहकों द्वारा लेनदेन के लिए फिलिंग स्टेशन पर प्रदर्शित स्कैन किए गए क्यूआर कोड स्टिकर को उस दिन अपराह्न लगभग तीन बजे किसी बदमाश ने बदल दिया था।

उन्होंने बताया कि शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और रविवार को संदेह के आधार पर लालरोहलुआ को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि गहन पूछताछ के बाद आरोपी ने अपराध करना स्वीकार कर लिया। आरोपी का कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने अपना स्वयं का गूगल-पे क्यूआर कोड प्रिंट किया और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम मिजोफेड द्वारा प्रदर्शित वैध कोड के स्थान पर इसे फिलिंग स्टेशन पर प्रदर्शित कर दिया।

खियांगते ने आगे बताया कि आरोपी ने गूगल-पे के माध्यम से तीन लेनदेन में 2,315 रुपये प्राप्त किए और एक प्राप्तकर्ता को 890 रुपये वापस कर दिए। उन्होंने शेष 1,425 रुपये खर्च कर दिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\