देश की खबरें | ममता बनर्जी के आवास में घुसने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के दक्षिणी कोलकाता के कालीघाट स्थित आवास में एक व्यक्ति अवैध रूप से प्रवेश कर गया और लगभग पूरी रात आवास में ही छिपा रहा। रविवार सुबह सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कोलकाता, तीन जुलाई पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के दक्षिणी कोलकाता के कालीघाट स्थित आवास में एक व्यक्ति अवैध रूप से प्रवेश कर गया और लगभग पूरी रात आवास में ही छिपा रहा। रविवार सुबह सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

इस घटना के सामने आने के बाद मुख्यमंत्री के निजी आवास की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ा हो गया है कि आरोपी कैसे इतने व्यापक सुरक्षा घेरे के बावजूद आवास में घुस गया और बिना किसी की जानकारी के पूरी रात आवास में ही रहा।

पुलिस ने कहा कि आरोपी एक दीवार पर चढ़कर हरीश चटर्जी स्ट्रीट स्थित बनर्जी के आवास में शनिवार देर रात करीब एक बजे घुसा।

पुलिस ने बताया, ‘‘मुख्यमंत्री आवास पर सुरक्षा में सेंध लगने की घटना की सूचना मिली है। एक शख्स किसी शरारतपूर्ण मंशा से मुख्यमंत्री आवास परिसर में घुस गया।’’

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति पूरी रात घर के एक कोने में बैठा रहा और सुबह सुरक्षाकर्मियों की नजर उस पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने कालीघाट पुलिस थाने को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी मानसिक रोगी जान पड़ रहा है। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हम उससे बात कर रहे हैं और उसके बारे में पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं। हम यह भी पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि क्या उसने किसी के कहने पर मुख्यमंत्री के आवास में प्रवेश किया। मामले की जांच जारी है।’’

पुलिस अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास और उसके आसपास सुरक्षा बढ़ाने के लिए तत्काल कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी अवांछित गतिविधि पर नजर रखने के लिए बनर्जी के आवास के पास कालीघाट पुल पर लोहे की लंबी छड़ें लगाई गई हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, श्रेयस अय्यर ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Stats And Preview: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर अपनी विजयी रथ जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Hardik Pandya IPL Stats Against DC: आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन, ऑलराउंडर के आकंड़ों पर एक नजर

Rohit Sharma IPL Stats Against DC: आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन, ‘हिटमैन’ के आकंड़ों पर एक नजर