देश की खबरें | काम दिलाने के बहाने कई मॉडल से ठगी करने का आरोपी व्यक्ति दिल्ली में गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. काम दिलाने के बहाने कथित तौर पर कई मॉडल से ठगी करने के आरोपी 43-वर्षीय एक व्यक्ति को दिल्ली में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी और कहा कि आरोपी ‘कास्टिंग निर्देशक’ होने का दिखावा करता था।

नयी दिल्ली, 14 जनवरी काम दिलाने के बहाने कथित तौर पर कई मॉडल से ठगी करने के आरोपी 43-वर्षीय एक व्यक्ति को दिल्ली में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी और कहा कि आरोपी ‘कास्टिंग निर्देशक’ होने का दिखावा करता था।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मालवीय नगर निवासी गौरव खन्ना मॉडल को फंसाने के लिए इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करता था। उन्होंने कहा कि आरोपी के पास से संघर्षरत 15 मॉडल की प्रोफाइल शीट और उनके विवरण तथा तीन मोबाइल फोन जब्त किये गये हैं।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विचित्र वीर ने कहा, ‘‘एक आकांक्षी मॉडल ने कीर्ति नगर पुलिस थाने में शिकायत की कि एक फर्जी ‘कास्टिंग निर्देशक’ फोटोशूट और काम दिलाने के बहाने संघर्षरत मॉडलों को धोखा दे रहा है।’’

वीर ने कहा कि शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि खन्ना ने इंस्टाग्राम के माध्यम से उससे संपर्क किया और खुद को ‘एएनजी प्रोडक्शंस’ नामक प्रोडक्शन हाउस के कास्टिंग निर्देशक के रूप में पेश किया था।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘खन्ना ने उसे एक प्रस्ताव दिया और 20,000 रुपये का भुगतान करने के लिए कहा। इसके बाद उसने एक प्रतिष्ठित कंपनी के साथ लहंगा और आभूषण संबंधी शूट के लिए आगामी चयन का उसे प्रस्ताव दिया तथा 75,000 रुपये और भुगतान करने के लिए कहा।’’

अधिकारी के मुताबिक, मॉडल ने खन्ना को 10,000 रुपये का भुगतान किया। इसके बाद जब मॉडल ने कंपनी से प्रोडक्शन हाउस और दिल्ली में उनकी शूटिंग की तारीखों के बारे में पूछताछ की, तो उसे पता चला कि दिल्ली में कोई शूट की योजना नहीं थी।

यह मॉडल जब एएनजी प्रोडक्शन के कार्यालय पहुंची, तो उसे पता चला कि खन्ना ने परिसर खाली कर दिया है। जांच के बाद पुलिस ने खन्ना को उसके मालवीय नगर स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह तीन साल तक एक प्रोडक्शन हाउस में काम कर चुका है, लेकिन उसका वेतन बहुत कम था। पुलिस उपायुक्त ने कहा कि इसके बाद आरोपी ने एक मॉडलिंग एजेंसी खोली और कई मॉडल को काम दिलाने के बहाने धोखा दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

TMC Symbol Frozen: चुनाव आयोग ने तृणमूल कांग्रेस का नाम और 'फूल और घास' चुनाव चिह्न किया फ्रीज; बंगाल उपचुनाव से पहले दोनों गुटों को बड़ा झटका

Zimbabwe vs Australia, 2nd ODI Match Live Score Update: हरारे में ज़िम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

सूरत आज की ताजा खबर 18 सितंबर 2026: मौसम अपडेट, सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन, फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार और अफीम जब्त समेत पढ़ें लेटेस्ट अपडेट्स

Zimbabwe vs Australia, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: हरारे में ज़िम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रज़ा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड