देश की खबरें | पहलगाम हमले को लेकर ममता ने केंद्र पर निशाना साधा, कहा- भाजपा लोगों की सुरक्षा में नाकाम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर केंद्र पर निशाना साधते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि भाजपा नीत केंद्र सरकार को सत्ता से हट जाना चाहिए, क्योंकि वह देश के लोगों को सुरक्षा प्रदान करने में विफल रही है।

कोलकाता, 10 जून जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर केंद्र पर निशाना साधते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि भाजपा नीत केंद्र सरकार को सत्ता से हट जाना चाहिए, क्योंकि वह देश के लोगों को सुरक्षा प्रदान करने में विफल रही है।

इस हमले को केंद्र सरकार की "पूर्ण विफलता और लापरवाही" का परिणाम बताते हुए बनर्जी ने आतंकवादी हमले के स्थल पर सुरक्षा बलों की अनुपस्थिति पर सवाल उठाया।

गत 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे।

मुख्यमंत्री 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान सशस्त्र बलों की वीरता की सराहना करने वाला प्रस्ताव पश्चिम बंगाल विधानसभा में पारित किए जाने के दौरान सदस्यों को संबोधित कर रही थीं। हालांकि पेश किए गए प्रस्ताव में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शब्द का कहीं उल्लेख नहीं किया गया।

उन्होंने पूछा, "आतंकवादी हमले के समय घटनास्थल पर कोई सुरक्षा बल या पुलिस कर्मी मौजूद क्यों नहीं था?"

बनर्जी ने कहा कि दोनों देशों के बीच सैन्य संघर्ष के दौरान भारत के पास "पीओके (पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर) को नियंत्रण में लेने का अवसर था।"

बनर्जी ने कहा, "हम आतंकवाद का समर्थन नहीं करते; इसका कोई धर्म, जाति या पंथ नहीं होता।" उन्होंने मांग की कि पहलगाम हमले में शामिल आतंकवादियों को न्याय के कठघरे में लाया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, "भाजपा (सरकार) को इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि वह देश के लोगों को सुरक्षा प्रदान करने में विफल रही है।"

बनर्जी ने भारत की सैन्य कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा, "उन्हें (पाकिस्तान को) सबक सिखाने की जरूरत थी। हम अपने सशस्त्र बलों की बहादुरी को सलाम करते हैं।"

उन्होंने भाजपा पर चुनावों को ध्यान में रखते हुए सशस्त्र बलों की वीरता को राजनीतिक रंग देने का भी आरोप लगाया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया, "प्रधानमंत्री मोदी केवल अपना प्रचार करने में व्यस्त हैं।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Winner Prediction: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Bandra-Worli Sea Link Accident Video: मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर BMW चला रहे 18 वर्षीय युवक ने कार को मारी टक्कर, किशोर चालक के खिलाफ FIR दर्ज

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Preview: चेन्नई में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

Bengaluru-Mumbai Vande Bharat Train: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का तोहफा, बेंगलुरु-मुंबई के बीच नई सेमी-हाई-स्पीड स्लीपर ट्रेन चलाने की दी मंजूरी