देश की खबरें | गणतंत्र दिवस समारोह के लिए कोलकाता पुलिस बैंड को राजभवन में प्रवेश नहीं देने पर ममता हुईं नाराज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को इस बात पर नाराजगी व्यक्त की कि गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के लिए कोलकाता पुलिस के बैंड को शुरुआत में राजभवन में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गयी।

कोलकाता, 26 जनवरी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को इस बात पर नाराजगी व्यक्त की कि गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के लिए कोलकाता पुलिस के बैंड को शुरुआत में राजभवन में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गयी।

पारंपरिक जलपान समारोह के लिए शाम 4:29 बजे राजभवन पहुंची बनर्जी को बताया गया कि पुलिस बैंड बाहर इंतजार कर रहा है। पुलिस बैंड इस कार्यक्रम का नियमित हिस्सा रहा है।

बनर्जी ने इस पर नाराजगी जताई और प्रश्न किया कि बैंड को क्यों बाहर खड़ा किया गया है। साथ ही कहा कि बैंड का प्रदर्शन इस कार्यक्रम में हमेशा होता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि बैंड को प्रवेश की अनुमति दी जानी चाहिए। साथ ही धमकी दी कि जब तक उन्हें प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी जाती वह राजभवन में प्रवेश नहीं करेंगी।

मुख्यमंत्री राजभवन के द्वार पर पहुंची जहां बैंड खड़ा था। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से बैंड को अंदर जाने देने का आग्रह किया।

राज्यपाल भवन में एक वरिष्ठ अधिकारी से बात करने से पहले उन्हें यह कहते हुए सुना गया कि ‘‘कोलकाता पुलिस सुरक्षा प्रदान करती है; पुलिस बैंड को अंदर क्यों नहीं आने दिया जा रहा है?’’

बैंड को अंदर जाने की अनुमति मिलने के बाद बनर्जी ने उससे एक गाना बजाने का अनुरोध किया।

सूत्रों ने बताया कि मुख्य सचिव मनोज पंत इस संबंध में राजभवन को पत्र लिखेंगे। राजभवन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम के लिए बैंड को पहले जो स्थान दिया जाता था उससे हटकर कोई अन्य स्थान दिया गया था।

प्रभारी ओएसडी संदीप कुमार सिंह ने कहा, ‘‘जब इस ओर ध्यान दिलाया गया तो मैंने हस्तक्षेप किया और बैंड को अधिक उपयुक्त स्थान पर लाया गया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट