देश की खबरें | ममता संविधान की रक्षा करने में विफल रहीं: नड्डा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय बलों का घेराव करने संबंधी बयान के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आलोचना करते हुए भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शुक्रवार को आश्चर्य व्यक्त किया कि वह कैसे इतने वर्षों से प्रशासन चला रही हैं।

केतुग्राम (पश्चिम बंगाल), 16 अप्रैल केंद्रीय बलों का घेराव करने संबंधी बयान के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आलोचना करते हुए भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शुक्रवार को आश्चर्य व्यक्त किया कि वह कैसे इतने वर्षों से प्रशासन चला रही हैं।

पूर्वी वर्द्धमान जिले में यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने ममता बनर्जी पर आरोप लगाया कि वह संविधान की रक्षा करने में विफल रही हैं।

मुख्यमंत्री पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए कोई भी कदम नहीं उठाने का आरोप लगाते हुए नड्डा ने कहा कि राज्य में बलात्कार की घटनाओं, तेजाब हमले और घरेलू हिंसा के ‘‘सर्वाधिक’’ मामले हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘सत्ता में आने के बाद से ही वह मां, माटी और मानुष की बात करती रही हैं। क्या हुआ मां का? पश्चिम बंगाल में बलात्कार, तेजाब हमले और घरेलू हिंसा के सबसे अधिक मामले हैं। उनकी सरकार केंद्र सरकार को अपराध के आंकड़े नहीं भेजती है। अब स्पष्ट हो गया है कि वह आंकड़े क्यों नहीं भेजतीं।’’

राज्य में कृषि संबंधित ढांचा विकसित नहीं करने का मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र धान और आलू की उपज के लिए जाना जाता है लेकिन यहां के किसानों को उनकी उपज का पारिश्रमिक भी नहीं मिल पाता है।

तृणमूल कांग्रेस पर हमला करते हुए उन्होंने पूछा, ‘‘राज्य में कितने कोल्ड स्टोरेज और वेयरहाउस हैं। बिचौलिए किसानों का शोषण कर रहे हैं। राज्य में सिंचाई की भी कोई व्यवस्था नहीं है।’’

नड्डा ने आयुष्मान भारत योजना जैसी केंद्रीय योजनाओं से राज्य के लोगों को वंचित रखने का आरोप लगाते हुए कहा कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने तो अम्फान तूफान की मुआवजा राशि में भी घोटाला कर डाला।

केंद्रीय सुरक्षा बलों का ‘‘घेराव करने’’ संबंधी ममता बनर्जी के बयान का जिक्र करते हुए नड्डा ने कहा, ‘‘यदि यह उनका बयान है तो मुझे आश्चर्य होता है कि उन्होंने इतने वर्षों तक प्रशासन कैसे चलाया। संविधान की रक्षा करना कर्तव्य है लेकिन वह ऐसा नहीं कर सकीं’’

उन्होंने कहा कि यदि भाजपा सत्ता में आती है तो वह राज्य के लोगों को वसूली, तुष्टिकरण की राजनीति, तानाशाही और कटमनी की संस्कृति से निजात दिलाएगी।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य में इस बार भाजपा की ही सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि नव वर्ष में राज्य के लोग असली परिवर्तन का एहसास करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू