देश की खबरें | ममता ने अमेरिका से भारतीयों को जंजीरों में जकड़कर वापस भेजे जाने पर केंद्र की आलोचना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को अमेरिका से जंजीरों में जकड़े “अवैध” भारतीय प्रवासियों को वापस भेजे जाने की कड़ी निंदा करते हुए इसे “शर्मनाक” बताया और सवाल किया कि भाजपा नीत केंद्र सरकार ने उन्हें वापस लाने के लिए विमान क्यों नहीं भेजे?

कोलकाता, 27 फरवरी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को अमेरिका से जंजीरों में जकड़े “अवैध” भारतीय प्रवासियों को वापस भेजे जाने की कड़ी निंदा करते हुए इसे “शर्मनाक” बताया और सवाल किया कि भाजपा नीत केंद्र सरकार ने उन्हें वापस लाने के लिए विमान क्यों नहीं भेजे?

यहां पार्टी के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए बनर्जी ने इस मुद्दे पर केंद्र की कथित चुप्पी की आलोचना की और प्रत्यावर्तन प्रक्रिया में गरिमा कायम नहीं रखे जाने की निंदा की।

उन्होंने कहा कि सरकार को सम्मान के साथ उनकी वापसी सुनिश्चित करनी चाहिए थी।

उन्होंने कहा, “जब भी चुनाव आते हैं, भाजपा घुसपैठ की बात करती है, लेकिन हमारे नागरिकों को अमेरिका से जंजीरों में बांधकर वापस भेजा जाता है। जो वापस आए, उन्हें भी जंजीरों में बांधकर वापस लाया गया। क्यों? यह देश के लिए शर्म की बात है।”

तुलना करते हुए बनर्जी ने बताया कि कोलंबिया ने अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए विमानों की व्यवस्था की और सवाल किया कि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ऐसा क्यों नहीं कर सकती?

उन्होंने पूछा, “अगर कोलंबिया अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए विमान भेज सकता है, तो हमारी केंद्र सरकार अपने लोगों की सम्मान के साथ वापसी क्यों नहीं सुनिश्चित कर सकती?”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Live Score Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Zimbabwe, 48th Match Live Toss And Scorecard: चेन्नई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\