पाकिस्तान की हिरासत से BSF जवान की रिहाई का ममता बनर्जी ने स्वागत किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पाकिस्तान की हिरासत से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कांस्टेबल पूर्णम कुमार शॉ की रिहाई का बुधवार को स्वागत किया और कहा कि जवान की वापसी सुनिश्चित करने के प्रयासों के दौरान वह लगातार उनके परिवार के संपर्क में थीं।

कोलकाता, 14 मई : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पाकिस्तान की हिरासत से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कांस्टेबल पूर्णम कुमार शॉ की रिहाई का बुधवार को स्वागत किया और कहा कि जवान की वापसी सुनिश्चित करने के प्रयासों के दौरान वह लगातार उनके परिवार के संपर्क में थीं. पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के रिसड़ा के निवासी कांस्टेबल को पाकिस्तान रेंजर्स ने पंजाब में अटारी-वाघा सीमा पर सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर बीएसएफ के सुपुर्द कर दिया.

पहलगाम आतंकी हमले के एक दिन बाद 23 अप्रैल को शॉ फिरोजपुर सेक्टर में अभियान संबंधी ड्यूटी करते हुए रात करीब 11 बजकर 50 मिनट पर अनजाने में पाकिस्तान के क्षेत्र में चले गए थे और पाक रेंजर्स ने उन्हें पकड़ लिया था. ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘हमारे बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार शॉ की रिहाई की सूचना पाकर काफी खुशी हुई. मैं लगातार उनके परिवार के संपर्क में थी और हुगली के रिसड़ा में उनकी पत्नी से तीन बार बात की. आज भी मैंने उन्हें फोन किया.’’ यह भी पढ़ें : ऑपरेशन सिंदूर:शिवसेना (उबाठा) ने ‘तिरंगा यात्रा’ के लिए भाजपा की निंदा की; कहा, बदला पूरा नहीं हुआ

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे भाई समान जवान, उनकी पत्नी रजनी शॉ सहित उनके पूरे परिवार को बधाई.’’ इससे पहले दिन में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने कहा था कि मुख्यमंत्री ने पिछले कुछ हफ्तों में कई बार जवान की पत्नी से व्यक्तिगत तौर पर संपर्क किया और परिवार को समर्थन तथा मदद का आश्वासन दिया.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी