देश की खबरें | फिल्म की शूटिंग के दौरान शाहरुख के घायल होने पर ममता बनर्जी ने चिंता व्यक्त की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। खान अपनी आगामी फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग के दौरान घायल हो गए थे।

कोलकाता, 19 जुलाई पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। खान अपनी आगामी फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग के दौरान घायल हो गए थे।

शाहरुख अपनी आगामी फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं।

ममता ने अभिनेता के घायल होने की खबर पर चिंता व्यक्त की।

ममता अभिनेता शाहरुख खान को ‘भाई’ कहकर संबोधित करती हैं और दोनों के बीच बेहद सौहार्दपूर्ण संबंध है।

उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘शूटिंग के दौरान मेरे भाई शाहरुख खान के मांसपेशियों में चोट लगने की खबर से चिंतित हूं। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।’’

शाहरुख को मुंबई स्थित गोल्डन टोबैको स्टूडियो में एक 'एक्शन सीन' की शूटिंग के दौरान चोट लगी।

रिपोर्ट के मुताबिक, 'अभिनेता इलाज के लिए अमेरिका रवाना हो गए हैं।'

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now