देश की खबरें | ममता ने धनखड़ को संविधान के दायरे में रहने की सलाह दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को राज्यपाल जगदीप धनखड़ को पत्र लिखकर कहा कि उन्हें संविधान के दायरे में रहना चाहिए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 26 सितंबर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को राज्यपाल जगदीप धनखड़ को पत्र लिखकर कहा कि उन्हें संविधान के दायरे में रहना चाहिए।

धनखड़ द्वारा कानून एवं व्यवस्था को लेकर राज्य के पुलिस प्रमुख को लिखे गए पत्र के मद्देनजर मुख्यमंत्री ने क्षोभ व्यक्त किया।

यह भी पढ़े | Bhopal: लूडो के खेल में पिता ने की चीटिंग, फैमिली कोर्ट पहुंची बेटी.

बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को लिखे नौ पृष्ठों के पत्र में कहा कि राज्यपाल की ओर से लगाए गए आक्षेपों में पुलिस और राज्य सरकार के खिलाफ अपुष्ट निर्णय और कटाक्ष शामिल हैं।

उन्होंने कहा, '' मैं आपके पत्र और पुलिस महानिदेशक को संबोधित टिप्पणी को पढ़ने के बाद बेहद उदास और दुखी हुई, जिसे मेरे समक्ष प्रस्तुत किया गया था। साथ ही साथ इस बारे में आपके ट्विटर पोस्ट को देखकर भी दुख हुआ।''

यह भी पढ़े | Shiromani Akali Dal Quits NDA: शिरोमणि अकाली दल ने छोड़ा बीजेपी का साथ, किसान बिल को लेकर तोड़ा NDA से गठबंधन.

बनर्जी ने लिखा, '' अनुच्छेद 163 के अनुसार, आपको अपने मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिपरिषद की सहायता और सलाह के अनुसार कार्य करना अनिवार्य है जो हमारे लोकतंत्र का सार है।''

मुख्यमंत्री ने कहा, ''शक्तियों की सीमा पार कर मुख्यमंत्री पद की अनदेखी करने और राज्य के अधिकारियों को आदेश देने से दूर रहें।''

इस महीने की शुरुआत में पुलिस महानिदेशक वीरेंद्र को लिखे पत्र में धनखड़ ने राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर चिंता जाहिर की थी।

इस पर डीजीपी की ओर से दो लाइन का जवाब दिए जाने के बाद धनखड़ ने उन्हें 26 सितंबर तक मुलाकात करने और कानून एवं व्यवस्था में सुधार के लिए उठाए गए कदमों का विवरण देने को कहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Toss Winner Prediction: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Uttarakhand Announces ‘No Vehicle Day’: उत्तराखंड में ‘नो व्हीकल डे’ का ऐलान, सीएम काफिले में 50 फीसदी कटौती और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RCB vs KKR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें