देश की खबरें | ममता की चुनावी याचिका उच्च न्यायालय के नये न्यायाधीश को सौंपी गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी की जीत को चुनौती देने वाली मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की कलकत्ता उच्च न्यायालय के समक्ष दायर याचिका न्यायमूर्ति शंपा सरकार की पीठ को सौंपी गई है। अदालत के सूत्रों ने सोमवार को यहां यह जानकारी दी।

कोलकाता, 12 जुलाई पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी की जीत को चुनौती देने वाली मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की कलकत्ता उच्च न्यायालय के समक्ष दायर याचिका न्यायमूर्ति शंपा सरकार की पीठ को सौंपी गई है। अदालत के सूत्रों ने सोमवार को यहां यह जानकारी दी।

सूत्रों ने कहा कि मामले को बुधवार को न्यायमूर्ति सरकार की अदालत में सूचीबद्ध किए जाने की संभावना है।

न्यायमूर्ति कौशिक चंदा ने गत 7 जुलाई को नंदीग्राम से अधिकारी के चुनाव को चुनौती देने वाली तृणमूल कांग्रेस प्रमुख की याचिका की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया था और जिस तरीके से इस सुनवाई से हटने की मांग की गई थी, उसके लिए ममता पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया था।

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल ने मामले को न्यायमूर्ति सरकार की पीठ को सौंपा है।

अधिकारी ने विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम निर्वाचन क्षेत्र से बनर्जी को 1,956 मतों से हराया था। न्यायमूर्ति चंदा ने बनर्जी की चुनाव याचिका पर सुनवाई से अलग होते हुए कहा था कि वह विवाद को जिंदा रखने की कोशिशों को विफल करने के लिए ऐसा कर रहे हैं।

बनर्जी के वकीलों ने सुझाव दिया था कि न्यायमूर्ति चंदा को मामले से खुद को अलग कर लेना चाहिए क्योंकि वह न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत होने से पहले भाजपा के कानूनी प्रकोष्ठ से जुड़े हुए थे और उच्च न्यायालय के समक्ष उस पार्टी की ओर से कई मामलों में वकील के तौर पर पेश हुए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 210 रनों का टारगेट, आयुष म्हात्रे ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Stats And Preview: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को हराकर अपनी विजयी रथ जारी रखना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Baba Saheb Ambedkar Jayanti 2026: बाबासाहेब अंबेडकर जयंती को विचारों के उत्सव के रूप में मनाएं, सीएम फडणवीस की अपील