जरुरी जानकारी | माल्या ने ब्रिटेन की अदालत से फ्रांस स्थित संपत्ति की बिक्री से प्राप्त धन के लिये आवेदन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शराब कारोबारी विजय माल्या ने शुक्रवार को ब्रिटेन की अदालत के समक्ष एक आवश्यक आवेदन किया। माल्या ने अपने रहन सहन के खर्च और कानूनी फीस का भुगतान करने के लिये कानूनी नियंत्रण में पड़े दसियों लाख पांउड की राशि से कुछ धन निकालने की छूट दिए जाने जाने का आग्रह किया है।

लंदन, 11 दिसंबर शराब कारोबारी विजय माल्या ने शुक्रवार को ब्रिटेन की अदालत के समक्ष एक आवश्यक आवेदन किया। माल्या ने अपने रहन सहन के खर्च और कानूनी फीस का भुगतान करने के लिये कानूनी नियंत्रण में पड़े दसियों लाख पांउड की राशि से कुछ धन निकालने की छूट दिए जाने जाने का आग्रह किया है।

माल्या के खिलाफ भारतीय स्टेट बैंक के नेतृत्व में बैंकों द्वार माल्य के खिलाफ की गई दिवाला कार्रवाई के चलते यह धन अदालत के कब्जे में है।माल्या की फ्रांस में एक आलीशान संपत्ति ले ग्रांड जार्डिन की बिक्री से प्राप्त हुई राशि अदालत के पास जमा है।

यह भी पढ़े | Best Bikini Look 2020: हॉट बिकिनी पहन पूरे साल खबरों में बनी रही बॉलीवुड की ये हसीनाएं, देखिए ये ग्लैमरस फोटोज.

दिवाला मामलों की निचली अदालत के न्यायधीश राबर्ट चैफर ने अदालत के पास जमा धन में से माल्या को अपने खर्चों के लिए धन निकालने की छूट देने से इनकार किया है। अदालत के पास करीब 15 लाख पाउंड की राशि जमा है।

हालांकि, अदालत ने अगले सप्ताह शुक्रवार को दिवाला मामले में होने वाले विस्तृत सुनवाई के खर्च के लिये 2,40,000 पाउंड जमा वैट राशि जारी करने की अनुमति दे दी है।

यह भी पढ़े | Pakistan: 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड लखवी को Imran Govt देगी हर महीने खर्च के लिए डेढ लाख रुपये, UNSC की मंजूरी.

माल्या के वकील फिलिप मार्शल ने अदालत से कहा कि उसके मुवक्किल को धनराशि की आवश्यकता है। उसे अदालत के पास जमा धनराशि तक पहुंच मिलनी चाहिये ताकि वह अपने रोजमर्रा के खर्च और कानूनी खर्च का वहन कर सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान