देश की खबरें | मालेगांव विस्फोट मामला : आरोपी पुरोहित को पहचानने में नाकाम रहा गवाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वर्ष 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले में आरोपी लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित को कथित रूप से गोला-बारूद बेचने वाले एक लाइसेंसी हथियार डीलर ने बुधवार को महाराष्ट्र आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) को दिए अपने बयान के कुछ पहलुओं पर अभियोजन का समर्थन करने से इनकार कर दिया।

मुंबई, 29 जून वर्ष 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले में आरोपी लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित को कथित रूप से गोला-बारूद बेचने वाले एक लाइसेंसी हथियार डीलर ने बुधवार को महाराष्ट्र आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) को दिए अपने बयान के कुछ पहलुओं पर अभियोजन का समर्थन करने से इनकार कर दिया।

वह अदालत में पुरोहित को पहचानने में भी नाकाम रहा।

इससे पहले, 20 गवाह मुकदमे के दौरान मुकर गए थे, जिसमें भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर मुख्य आरोपी हैं।

नए गवाह ने एटीएस को दिए अपने बयान में कहा था कि पुरोहित 2006 में गोला-बारूद खरीदने के लिए उसकी हथियार की दुकान पर पहुंचे थे।

गवाह ने कथित तौर पर एटीएस को बताया था कि पुरोहित एक लाइसेंसी हथियार लिए हुए थे। उसने कहा था कि उसने एक बार पुरोहित को गोला-बारूद बेचा था।

अभियोजन पक्ष के एक वकील ने कहा कि हालांकि बुधवार को विशेष राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) अदालत के समक्ष अपने बयान के दौरान गवाह ने एटीएस को दिए अपने बयान के कुछ हिस्सों की पुष्टि नहीं की। गवाह अदालत में पुरोहित और उसे दिखाया गया हथियार भी पहचानने में विफल रहा।

गवाह ने दावा किया कि उसे डर था कि अगर उसने एटीएस के बताए अनुसार बयान नहीं दिया तो वह मुश्किल में पड़ जाएगा।

उत्तरी महाराष्ट्र के मालेगांव में 29 सितंबर, 2008 को एक मस्जिद के पास हुए विस्फोट में छह लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\