देश की खबरें | मालेगांव विस्फोट मामला: गवाह को वापस बुलाने के अनुरोध संबंधी पुरोहित की याचिका खारिज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. यहां की एक विशेष एनआईए अदालत ने 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले के आरोपी लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित की एक गवाह को वापस बुलाने के अनुरोध संबंधी याचिका खारिज कर दी और कहा कि याचिका में कोई दम नहीं है और यह ‘‘मुकदमे को लंबा खींचने’’ के लिए दायर की गई थी।

मुंबई, 13 अक्टूबर यहां की एक विशेष एनआईए अदालत ने 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले के आरोपी लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित की एक गवाह को वापस बुलाने के अनुरोध संबंधी याचिका खारिज कर दी और कहा कि याचिका में कोई दम नहीं है और यह ‘‘मुकदमे को लंबा खींचने’’ के लिए दायर की गई थी।

विशेष न्यायाधीश ए. के. लाहोटी ने सात अक्टूबर को आवेदन खारिज कर दिया था। आदेश का विवरण शुक्रवार को उपलब्ध कराया गया।

यह दूसरा मामला है, जब अदालत ने उस गवाह को वापस बुलाने संबंधी पुरोहित की याचिका खारिज कर दी है, जिसकी गवाही 11 महीने से अधिक समय पहले पूरी हो चुकी थी।

पुरोहित की ओर से पेश वकील अमित घाग ने कहा था कि पिछला आवेदन अदालत ने मुख्य रूप से इस आधार पर खारिज कर दिया था कि रिकॉर्ड पर कोई दस्तावेज दाखिल नहीं किया गया था।

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की ओर से पेश विशेष लोक अभियोजक अविनाश रसल ने इस आधार पर याचिका का विरोध किया कि आरोपी का अनुरोध पहले ही इस अदालत द्वारा खारिज कर दिया गया है।

विशेष न्यायाधीश ने अपने आदेश में कहा, ‘‘एक ही कारण से लगातार आवेदन की अनुमति नहीं दी जा सकती है और यदि इसकी अनुमति दी जाती है तो यह इस अदालत द्वारा पारित पहले के आदेश को वापस लेने के समान होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘याचिका में कोई दम नहीं है और यह मुकदमे को लंबा खींचने के लिए दायर की गई है।’’

मुंबई से लगभग 200 किलोमीटर दूर उत्तरी महाराष्ट्र के मालेगांव में 29 सितंबर, 2008 को एक मस्जिद के निकट एक मोटरसाइकिल में बंधे विस्फोटक उपकरण में विस्फोट होने से छह लोगों की मौत हो गई थी और 100 से अधिक लोग घायल हो गये थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\