देश की खबरें | मालेगांव विस्फोट मामला सुनवाई : एक और गवाह पलटा, अभी तक 37 गवाह मुकरे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी की नेता व सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर की कथित जान-पहचान वाला एक व्यक्ति 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले में पूर्व में दी गई गवाही से मुकरने वाला 37वां गवाह बन गया है।

मुंबई, 10 मई भारतीय जनता पार्टी की नेता व सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर की कथित जान-पहचान वाला एक व्यक्ति 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले में पूर्व में दी गई गवाही से मुकरने वाला 37वां गवाह बन गया है।

भोपाल लोकसभा सीट से सांसद ठाकुर और छह अन्य लोग मालेगांव विस्फोट मामले में मुकदमे का सामना कर रहे हैं।

शुरुआत में मामले की जांच कर रही महाराष्ट्र पुलिस के आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) को दिए गए बयान के मुताबिक गवाह ने ठाकुर के किसी कार्यक्रम में हिस्सा लिया था और दोनों की आपस में जान-पहचान थी।

बुधवार को हालांकि विशेष राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) न्यायाधीश के समक्ष गवाही देते हुए गवाह ने कहा कि वह ठाकुर को नहीं जानता है। उसने एटीएस को स्वेच्छा से कोई बयान देने की बात से भी इंकार किया।

अदालत ने घोषित किया कि गवाह मुकर गया है। मामले में अभी तक 300 से ज्यादा गवाहियां हुई हैं जिनमें से 37 लोगों ने अभियोजन पक्ष का साथ नहीं दिया है।

विशेष एनआईए अदालत द्वारा लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित, प्रज्ञा सिंह ठाकुर और पांच अन्य लोगों के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों, आपराधिक षड्यंत्र और हत्या सहित अन्य मामलों में आरोप तय किए जाने के बाद मामले की सुनवाई 2018 में शुरू हुई। फिलहाल सभी आरोपी जमानत पर जेल से बाहर हैं।

मुंबई से करीब 200 किलोमीटर दूर, उत्तरी महाराष्ट्र के मालेगांव कस्बे में एक मस्जिद के बाहर बाइक में बंधा बम फटने से 29 सितंबर, 2008 को छह लोगों की मौत हो गई जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

एनआईए द्वारा मामले की जांच संभाले जाने से पहले आतंकवाद निरोधक दस्ता इसकी छानबीन कर रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\