विदेश की खबरें | मलेशिया के प्रधानमंत्री ने विपक्षी सांसदों के साथ ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कुआलालंपुर, 13 सितंबर (एपी) सत्ता में आने के एक महीने के अंदर मलेशिया के नए प्रधानमंत्री ने कई सुधारों के एवज में अपनी कमजोर सरकार को स्थिर करने के लिए विपक्ष का समर्थन हासिल किया।

कुआलालंपुर, 13 सितंबर (एपी) सत्ता में आने के एक महीने के अंदर मलेशिया के नए प्रधानमंत्री ने कई सुधारों के एवज में अपनी कमजोर सरकार को स्थिर करने के लिए विपक्ष का समर्थन हासिल किया।

इस बीच सोमवार को देश की संसद का सत्र शुरू हुआ।

प्रधानमंत्री इस्माइल साबरी याकूब ने सोमवार को अनवर इब्राहीम के नेतृत्व वाले मुख्य विपक्षी गुट के साथ एक अभूतपूर्व सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किये। याकूब ने दो साल में होने वाले आम चुनावों से पहले उनके शासन को कमजोर करने के किसी भी प्रयास को रोकने के लिए यह समझौता किया।

"राजनीतिक स्थिरता और परिवर्तन" समझौता के तहत इस्माइल को अनवर के गुट के 88 सांसदों का समर्थन मिलेगा, जो 222 सदस्यीय सदन में उनका समर्थन कर रहे 114 सांसदों के अतिरिक्त है।

इस्माइल ने एक बयान में कहा कि समझौते से द्विदलीय सहयोग और राजनीतिक सुधार होंगे जो शासन को मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा, "सरकार को विश्वास है कि यह समझौता ज्ञापन न केवल सभी राजनीतिक मतभेदों को दूर करने में मदद करेगा बल्कि यह भी सुनिश्चित करेगा कि देश का विकास समग्र और समावेशी ढंग से हो।"

अधिकारियों ने कहा कि समझौते के विस्तृत विवरण का जल्द ही खुलासा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे शासन और संसदीय सुधारों को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

गौरतलब है कि इस्माइल ने पिछले हफ्ते पार्टी दलबदल को रोकने के लिए नए कानून बनाने और प्रधानमंत्री का कार्यकाल 10 साल तक सीमित करने सहित कई सुधारों की पेशकश की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

NZ W vs SA W, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: दूसरे टी20 में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें हैमिल्टन की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\