खेल की खबरें | मलेशिया ओपन : सात्विक-चिराग सेमीफाइनल में हारे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रमंडल खेलों के चैम्पियन सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का शानदार सफर शनिवार को यहां मलेशिया ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में थम गया।

कुआलालंपुर, 14 जनवरी राष्ट्रमंडल खेलों के चैम्पियन सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का शानदार सफर शनिवार को यहां मलेशिया ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में थम गया।

भारतीय जोड़ी को तीन गेम तक चले मैच में चीन के लियांग वेई केंग और वांग चांग की जोड़ी से हार मिली।

दुनिया की पांचवें नंबर की भारतीय जोड़ी ने साहसिक प्रयास किया लेकिन लियांग और वांग (17वीं रैंकिंग) ने अंत में बेहतर संयम दिखाते हुए एक घंटे चार मिनट में 21-16 11-21 21-15 से जीत दर्ज की और अपने पहले सुपर 1000 फाइनल में पहुंचे।

सातवीं वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी सुपर 1000 टूर्नामेंट में तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची है।

मैच उम्मीद के अनुरूप कड़ी टक्कर वाला रहा जिसमें दोनों जोड़ियां एक दूसरे को परास्त करने के लिये तेज रैलियां खेल रही थीं। पर बाजी मारी चीन की जोड़ी ने।

विश्व चैम्पियनशिप के कांस्य पदक विजेता सात्विक और चिराग अब अगले हफ्ते नयी दिल्ली में इंडिया ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट में खेलेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू