खेल की खबरें | मलेशिया ओपन : प्रणय क्वार्टरफाइनल में हारे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के एच एस प्रणय को शुक्रवार को यहां मलेशिया ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में तीन गेम तक चले क्वार्टर फाइनल में दुनिया के सातवें नंबर के जापानी खिलाड़ी कोडाई नाराओका से हार का सामना करना पड़ा।

कुआलालंपुर, 13 जनवरी भारत के एच एस प्रणय को शुक्रवार को यहां मलेशिया ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में तीन गेम तक चले क्वार्टर फाइनल में दुनिया के सातवें नंबर के जापानी खिलाड़ी कोडाई नाराओका से हार का सामना करना पड़ा।

केरल के 30 साल के प्रणय को 84 मिनट तक मैच में 21 वर्षीय नाराओका से 16-21 21-19 10-21 से हार मिली। नाराओका इससे पहले दौर में दो लंबे मैच खेलने के बावजूद भारतीय खिलाड़ी से कहीं तेज और फिट दिख रहे थे।

प्रणय के खिलाफ यह नाराओका की तीन भिड़ंत में तीसरी जीत है। उन्होंने पिछले साल सिंगापुर ओपन और विश्व टूर फाइनल्स में भी प्रणय को पराजित किया था।

प्रणय ने कुछ तेज तर्रार विनर जमाये और शुरूआती गेम में पिछड़ने के बाद वापसी की लेकिन युवा प्रतिद्वंद्वी ने निर्णायक गेम में नियंत्रण बनाये रखा और भारतीय खिलाड़ी को अपनी सहज गलतियों का खामियाजा भुगतना पड़ा।

घरेलू प्रबल दावेदार दूसरे वरीय ली जि जिया को 73 मिनट और एनजी जे योंग को 72 मिनट में हराने के बाद इस मैच में खेल रहे नाराओका ने प्रणय को अंक जुटाने में काफी मशक्कत करायी।

शुरूआती गेम में 7-7 की बराबरी के बाद जापानी खिलाड़ी ने ब्रेक तक दो अंक की बढ़त बनायी और दबाव बनाये रखा।

दूसरे गेम में प्रणय ने अपने प्रतिद्वंद्वी को लंबी रैलियों में उलझाने का प्रयास किया। थोड़े समय के लिये यह कारगर रहा जिससे उन्होंने 13-9 से बढ़त बना ली लेकिन नाराओका ने भारतीय खिलाड़ी की गलतियों का फायदा उठाकर लगातार चार अंक से बराबरी हासिल की।

प्रणय और नाराओका 18-18 के स्कोर पर थे लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने सही समय पर क्रास कोर्ट स्मैश जमाये जिससे उन्हें दो अंक मिले। फिर शानदार रैली में जापानी खिलाड़ी शॉट बाहर लगा बैठा और मैच निर्णायक गेम में पहुंचा।

तीसरे गेम में प्रणय को पैर में कुछ परेशानी हुई। नाराओका ने 5-3 की बढ़त के बाद रैलियों पर दबदबा बनाया और प्रणय अपनी लाइन की गलतियों से ब्रेक से पहले पांच अंक से पिछड़ गये। भारतीय खिलाड़ी की गलतियां जारी रही जिससे नाराओका 14-6 की बढ़त ले बैठे।

प्रणय थके हुए लग रहे थे और फिर उन्होंने 12 मैच प्वांइट गंवा दिये और मैच जापानी खिलाड़ी ने जीत लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू