कोरना वायरस के इलाज में मलेरिया की दवाओं के इस्तेमाल के हो सकते हैं दुष्प्रभाव : यूरोपियन यूनियन
इन दोनों दवाओं को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एवं अन्य की ओर से कोविड-19 के इलाज के लिए कारगर बताए जाने के बाद से दुनियाभर में दर्जनों प्रयोग इन दवाओं के असर को लेकर हो रहे हैं। हालांकि, अब तक कोविड-19 का कोई इलाज सामने नहीं आया है।
यूरोपियन दवा एजेंसी (ईएमए) ने एक बयान में कहा कि क्लोरोक्वीन और हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवाओं के इस्तेमाल से दिल की धड़कन संबंधी परेशानियां सामने आ सकती हैं, खासकर अन्य दवाओं के साथ मिलाकर लेने पर दुष्प्रभाव देखने को मिल सकते है।
इन दोनों दवाओं को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एवं अन्य की ओर से कोविड-19 के इलाज के लिए कारगर बताए जाने के बाद से दुनियाभर में दर्जनों प्रयोग इन दवाओं के असर को लेकर हो रहे हैं। हालांकि, अब तक कोविड-19 का कोई इलाज सामने नहीं आया है।
ईएमए ने कहा, '' हृदय संबंधी परेशानियों के अलावा इन दोनों दवाओं के इस्तेमाल से लीवर और गुर्दे को नुकसान, दौरे पड़ना और खून में शर्करा की मात्रा कम होने जैसे दुष्प्रभाव हो सकते हैं।''
लंबे समय से क्लोरोक्वीन और हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवाओं का इस्तेमाल मलेरिया के इलाज के लिए हो रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2020 10:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).