देश की खबरें | आरोपपत्र की जानकारी सार्वजनिक होने से अदालत की कार्यवाही पर कोई असर नहीं पड़ेगा: गृह मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने मंगलवार को कहा कि रेणुकास्वामी हत्या मामले में आरोपपत्र का ब्योरा सार्वजनिक होने से अदालत की कार्यवाही पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

बेंगलुरु, 10 सितंबर कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने मंगलवार को कहा कि रेणुकास्वामी हत्या मामले में आरोपपत्र का ब्योरा सार्वजनिक होने से अदालत की कार्यवाही पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

इस मामले में कन्नड अभिनेता दर्शन थुगुदीपा और 16 अन्य आरोपी हैं।

परमेश्वर ने कहा कि पुलिस द्वारा संबंधित अदालत को जमा किए गए आरोपपत्र और साक्ष्यों के आधार पर मामला आगे बढ़ेगा।

जब गृह मंत्री से पूछा गया कि क्या बाहर आ रही आरोपपत्र संबंधी जानकारी से आगे जांच पर कोई असर पड़ेगा तो उन्होंने कहा, ‘‘नहीं, किसी के सार्वजनिक रूप से बोलने मात्र से अदालत इसका संज्ञान नहीं लेती। वे दस्तावेजों के आधार पर मामले के गुण-दोषों को और साक्ष्यों को देखेंगे।’’

पुलिस ने पिछले सप्ताह इस मामले में अदालत में 3,991 पन्नों का प्रारंभिक आरोपपत्र जमा किया था।

आरोपपत्र की जानकारी सामने आने के संबंध में आपत्तियों और दर्शन के इस बाबत अदालत जाने को लेकर एक सवाल पर परमेश्वर ने कहा, ‘‘आरोपपत्र दायर होने के बाद इसे दूसरे पक्ष के वकीलों को भी दिया जाता है। यह अब गोपनीय दस्तावेज नहीं रहता। यह सार्वजनिक रूप से सामने आएगा और इसे रोका नहीं जा सकता।’’

आरोपपत्र का विवरण मुख्यमंत्री सिद्धरमैया से कथित रूप से जुड़े भूमि आवंटन घोटाले से ध्यान भटकाने के लिए उजागर किये जाने के आरोपों पर परमेश्वर ने कहा कि ये अलग-अलग मामले हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड