देश की खबरें | रजनीकांत अभिनीत फिल्म ‘जेलर’ के निर्माता आईपीएल टीम आरसीबी की पोशाक वाले दृश्य में बदलाव करेंगे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रजनीकांत अभिनीत फिल्म ‘जेलर’ के निर्माताओं ने दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि वे इसके एक दृश्य में डिजिटल माध्यम से बदलाव करेंगे, जिसमें भाड़े के एक हत्यारे को आईपीएल की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर (आरसीबी) की पोशाक पहने और एक महिला के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करते दर्शाया गया है।
नयी दिल्ली,28 अगस्त रजनीकांत अभिनीत फिल्म ‘जेलर’ के निर्माताओं ने दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि वे इसके एक दृश्य में डिजिटल माध्यम से बदलाव करेंगे, जिसमें भाड़े के एक हत्यारे को आईपीएल की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर (आरसीबी) की पोशाक पहने और एक महिला के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करते दर्शाया गया है।
फिल्म 10 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
अदालत ने प्रतिवादियों--सन टीवी नेटवर्क लिमिटेड और फिल्म निर्माता कलानिधि मारन--से कहा कि एक सितंबर से सिनेमाघरों में फिल्म के प्रदर्शन में आरसीबी की पोशाक वाले दृश्य को संपादित या बदला गया माना जाएगा।
अदालत को बताया गया कि यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड की एक पूर्ण अनुषंगी कंपनी रॉयल चैलेंजर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा दायर वाद में पहली सुनवाई के बाद, प्रतिवादियों ने वादी से संपर्क किया था और फिल्म में आरसीबी की पोशाक के चित्रण पर विवाद को उनके बीच सुलझा लिया गया है।
न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह ने 22 अगस्त के आदेश में यह उल्लेख किया कि पक्षों के बीच ईमेल के माध्यम से हुए पत्राचार के अनुसार उनके बीच इस सिलसिले में एक सहमति बनी है।
उनके बीच इन शर्तों पर सहमति बनी है कि प्रतिवादी फिल्म की क्लिपिंग में डिजिटल तरीके से बदलाव करेंगे, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि पोशाक आरसीबी की नहीं लगे। इसमें आरसीबी की पोशाक के रंग को हटाना और उस पर लिखे प्रायोजकों के नाम मिटाना भी शामिल है।
उन्होंने कहा कि निर्माता यह सुनिश्चित करेंगे कि दृश्य में बदलाव या संपादन फिल्म के टेलीविजन, उपग्रह या किसी ओवर द टॉप (ओटीटी) मंच पर रिलीज होने से पहले किया जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)