देश की खबरें | राम के नाम पर पैसे लेने वाले ‘फर्जी तत्वों’ से लोगों को जागरूक करें: उद्धव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने परोक्ष रूप से भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि शिवसेना के कार्यकर्ताओं को लोगों को ऐसे "फर्जी तत्वों" के बारे में जागरूक करना चाहिए जो भगवान राम के नाम पर पैसे एकत्र कर रहे हैं।

मुंबई, 17 फरवरी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने परोक्ष रूप से भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि शिवसेना के कार्यकर्ताओं को लोगों को ऐसे "फर्जी तत्वों" के बारे में जागरूक करना चाहिए जो भगवान राम के नाम पर पैसे एकत्र कर रहे हैं।

शिवसेना प्रमुख ठाकरे मंगलवार को पार्टी विधायकों और पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।

ठाकरे के एक करीबी सहयोगी ने उन्हें उद्धृत करते हुए कहा कि शिवसेना 22 से 27 फरवरी के बीच राज्य भर के लोगों तक पहुंचने के लिए 'शिव संपर्क' अभियान चलाएगी।

उन्होंने कहा, "कुछ लोग भगवान राम के नाम पर पैसे एकत्र कर रहे हैं। शिवसेना के कार्यकर्ताओं को ऐसे फर्जी तत्वों के बारे में लोगों को जागरूक करना चाहिए।" वह अयोध्या में राम मंदिर के लिए धन संग्रह के अभियान को लेकर जाहिरा तौर पर भाजपा पर निशाना साध रहे थे

उन्होंने कहा कि जब आम लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है, तो वे शिवसेना से संपर्क करते हैं और पार्टी तथा लोगों के बीच के इस संबंध को कायम रखा जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को लोगों को शिवसेना नीत गठबंधन सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताना चाहिए तथा लोगों की आकांक्षाओं और उम्मीदों को सरकार तक पहुंचाना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट