देश की खबरें | कोविड-19 टीकाकरण को जन औषधि योजना के जरिये वहनीय और सुलभ बनाएं : आईएमए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आईएएम ने मांग की है कि लोगों के लिए कोविड-19 टीका वहनीय बनाने के लिए जन औषधि योजना के तहत इसे खुले बाजार में उतारना चाहिए।

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल आईएएम ने मांग की है कि लोगों के लिए कोविड-19 टीका वहनीय बनाने के लिए जन औषधि योजना के तहत इसे खुले बाजार में उतारना चाहिए।

इसके साथ ही इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने केंद्र से 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को उसके केंद्रों पर मुफ्त टीका सुनिश्चित करने की मांग की है।

आईएएम ने एक बयान जारी कर कहा कि 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के सार्वभौमिक टीकाकरण के लिए जो खर्च आएगा वह कोविड-19 महामारी को नियंत्रित करने से होने वाले आर्थिक लाभ के मुकाबले बहुत कम है।

डॉक्टरों के निकाय ने कहा कि कोविड-19 से प्रतिरक्षा हेतु टीकाकरण सरकार के लिए भी प्राथमिकता होनी चाहिए क्योंकि इससे न केवल व्यक्ति सुरक्षित होता है बल्कि समुदाय की सुरक्षा बढ़ाती है और ‘हर्ड इम्यूनिटी’ (सामुदायिक प्रतिरक्षा) का भी रास्ता साफ होता है।

एसोसिएशन ने टीके की कीमत तय करने में भी पारदर्शिता की मांग की।

आईएमए ने कहा, ‘‘ अब उत्पादकों को कीमत तय करने की अनुमति दी गई है। यह स्तब्ध करने वाली बात है कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने टीके की एक खुराक की कीमत 600 रुपये रहने का अनुमान लगाया है। आईएमए इसमें पारदर्शिता की मांग करता है और सरकार से अनुरोध करता है कि 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को मुफ्त में टीका दिया जाए।’’

डॉक्टरों के निकाय ने कहा, ‘‘अगर टीके की कीमत पर लगाम नहीं लगाई जाती है और बजट में आवंटित 35 हजार करोड़ रुपये का इस्तेमाल सभी को टीका देने में नहीं किया जाता है तो सरकार की अच्छी मंशा विनाश में बदल जाएगी और देश महामारी की वजह से आर्थिक और स्वास्थ्य संकट से जूझता रहेगा।’’

आईएमए ने प्रधानमंत्री से टीकाकरण को वहनीय, सुलभ और लक्षित बनाने का आह्वान किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs KKR, TATA IPL 2026 2nd Match Mumbai Weather Update: मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले जाने वाले दूसरे मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen, PSL 2026 5th T20 Match Live Streaming In India: आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच होगा पांचवां मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

India Condom Shortage: तेल और गैस के बाद, पश्चिम एशिया के युद्ध से भारत में कंडोम की कमी का खतरा, बढ़ सकती हैं कीमतें!

MI vs KKR, TATA IPL 2026 2nd Match Wankhede Pitch Report: वानखेड़े में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाज बरपाएंगे कहर, जानें पिच रिपोर्ट