देश की खबरें | मुंबई में कबाड़ के गोदामों में भीषण आग
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई के कुर्ला इलाके में एक परिसर में स्थित कबाड़ और प्लास्टिक सामग्री के गोदामों में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। दमकल विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
मुंबई, 28 दिसंबर मुंबई के कुर्ला इलाके में एक परिसर में स्थित कबाड़ और प्लास्टिक सामग्री के गोदामों में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। दमकल विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
अधिकारियों ने इसे ‘‘स्तर तीन’’ की आग बताया जो साकीनाका में वाजिद अली कंपाउंड के गोदामों में रखे कबाड़ और प्लास्टिक सामग्री तक सीमित रही।
आग लगने की यह घटना सुबह करीब छह बजे हुई।
दमकल विभाग ने कहा, ‘‘आग ने भूतल के 1,000 गुणा 500 वर्ग फुट के क्षेत्र और एक मंजिला संरचना को आंशिक तौर पर प्रभावित किया।’’
अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के लिए दमकल की 11 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
Tags
संबंधित खबरें
Govinda Reaction: 58 की उम्र में पत्नी सुनीता के बॉलीवुड डेब्यू पर गोविंदा का पहला रिएक्शन, 'घर में रहेंगी तो ज्यादा इंटरव्यू देंगी'
VIDEO: इंजीनियरिंग छोड़ मोमोज से कमाया नाम, गुरुग्राम के युवक ने 50 लाख की नौकरी को मारी लात, अब है करोड़ों का टर्नओवर
VIDEO: Govinda का चौंकाने वाला खुलासा, रात के अंधेरे में घर में घुस आए थे 22-23 अनजान लोग, खदेड़ने के लिए निकालनी पड़ी थी लाइसेंसी बंदूक
Karnataka Congress Crisis: कर्नाटक कांग्रेस में 'पावर गेम' तेज, डीके शिवकुमार का बड़ा बयान, कहा- 'मुझे और सिद्धारमैया को पता है कि हमारे बीच क्या बात हुई'
\