देश की खबरें | बिहार में कानून का राज स्थापित रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है: राज्यपाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने बुधवार को कहा कि राज्य में कानून का राज स्थापित रखना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

पटना, 26 जनवरी बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने बुधवार को कहा कि राज्य में कानून का राज स्थापित रखना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

चौहान ने 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर यहां ऐतिहासिक गांधी मैदान में झंडोत्तोलन के बाद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में कानून का राज स्थापित रखना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अपराध नियंत्रण के लिए सभी आयामों पर योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके लिए पुलिस बल की संख्या में बढ़ोत्तरी की गयी है और पुलिस के लिए वाहन एवं अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराये गये हैं।

राज्यपाल ने कहा कि राज्य में सामाजिक सौहार्द एवं साम्प्रदायिक सद्भाव का माहौल है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने हमेशा से सुशासन एवं न्याय के साथ विकास पर जोर दिया है और सभी क्षेत्रों और वर्गों के विकास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा भ्रष्टाचार, आय से अधिक सम्पत्ति अथवा पदों के दुरुपयोग में संलिप्त भ्रष्ट लोक सेवकों के विरूद्ध कठोर एवं प्रभावकारी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा समाज सुधार के कार्यक्रम लगातार चलाये जा रहे हैं।

चौहान ने कहा कि इस वर्ष की शुरूआत से ही देश के अन्य राज्यों की तरह बिहार में भी कोविड-19 के नये स्वरूप ओमीक्रोन के आने से मामले अचानक तेजी से बढ़े हैं। उन्होंने कहा संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार लोगों के साथ है। उन्होंने कहा कि संक्रमण की उच्च दर को देखते हुए कोरोना जांच की रफ्तार को बढ़ाया गया है।

उन्होंने कहा कि अब तक 18 वर्ष से ऊपर के छह करोड़ से अधिक लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक तथा चार करोड़ 64 लाख लाभार्थियों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि तीन जनवरी से 15-18 वर्ष के उम्र के बच्चों का भी टीकाकरण शुरू किया गया है और अब तक 37 लाख से अधिक बच्चों को कोविड रोधी टीके की पहली खुराक दी गयी है।

इससे पूर्व राज्यपाल ने मार्च पास्ट की भी सलामी ली। उन्होंने इस अवसर पर शौर्य पुरस्कार से सम्मानित विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रशंसा-पत्र भी प्रदान किये।

इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद सहित अन्य व्यक्ति और वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Live Score Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Zimbabwe, 48th Match Live Toss And Scorecard: चेन्नई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\