देश की खबरें | दोपहर दो बजे तक के मुख्य समाचर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. 'भाषा' की विभिन्न फाइलों से सोमवार दोपहर दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर '' की विभिन्न फाइलों से सोमवार दोपहर दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:

यह भी पढ़े | Nirmala Sitharaman on LTC Facility: अर्थव्यवस्था में तेजी लाने को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, निर्मला सीतारमण ने एलटीसी कैश बाउचर्स योजना सहित 10 हजार रुपये अडवांस देने की घोषणा की.

दि16 न्यायालय कृषि कानून

कृषि कानूनों के खिलाफ याचिकाओं पर न्यायालय का केंद्र को नोटिस

यह भी पढ़े | Supreme Court on Halal Slaughter of Animals: जानवरों के हलाल वध पर बैन लगाने की मांग वाली याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने किया खारिज.

नयी दिल्ली, हाल में बनाए गए तीन विवादित कृषि कानूनों की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली कई याचिकाओं पर उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर उसकी प्रतिक्रिया मांगी है।

अर्थ21 सीतारमण- त्योहार अग्रिम

सरकार कर्मचारियों को त्यौहारों के लिये 10,000 रुपये का ब्याज मुक्त अग्रिम देगी

नयी दिल्ली, सरकार ने अपने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को त्यौहारों के मौके पर 10,000 रुपये का ब्याज मुक्त अग्रिम देने का फैसला किया है। उपभोक्ता खर्च बढ़ाकर अर्थव्यवस्था में मांग बढ़ाने की योजना के तहत सरकार ने यह कदम उठाया है।

दि17 रक्षा राजनाथ

राजनाथ ने सीमावर्ती इलाकों में 44 पुलों का उद्धाटन किया

नयी दिल्ली, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लद्दाख, अरूणाचल प्रदेश, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के सामीवर्ती इलाकों में बनाए गए 44 पुलों को सोमवार को राष्ट्र को समर्पित किया।

प्रादे18 कश्मीर लीड मुठभेड़

श्रीनगर में मुठभेड़, दो आतंकवादी ढेर

श्रीनगर, श्रीनगर के ओल्ड बरजुल्ला इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में सोमवार को दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

दि10 वायरस लीड मामले

भारत में कोविड-19 के 66,732 नये मामले सामने आने से संक्रमण के मामले 71 लाख के पार पहुंचे

नयी दिल्ली, भारत में कोविड-19 के 66,732 नये मामले सामने आने के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 71 लाख के पार पहुंच गयी, जबकि बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या 61 लाख हो गई है, जिससे देश में मरीजों के स्वस्थ होने की दर 86.36 प्रतिशत पर पहुंच गई।

प्रादे2 अदालत हाथरस पीड़िता रवाना

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हाथरस पीडिता के परिजन लखनऊ रवाना : अधिकारी

हाथरस (उप्र) उत्तर प्रदेश के हाथरस में कथित सामूहिक बलात्कार की शिकार पीड़िता के परिजनों को इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ में पेश करने के लिये कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोमवार की सुबह छह बजे यहां से लखनऊ के लिये रवाना किया गया है । एक अधिकारी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

दि12 डीयू प्रवेश ऑनलाइन

दिल्ली विश्वविद्यालय ने अपनी पहली पूरी तरह से ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू की

नयी दिल्ली, दिल्ली विश्वविद्यालय ने कोविड-19 महामारी को देखते हुए सोमवार को स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए अपनी पहली पूरी तरह से ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

दि20 भाजपा खुशबू

द्रमुक के बाद कांग्रेस में रहीं अभिनेत्री खुशबू सुंदर ने थामा भाजपा का दामन

नयी दिल्ली, दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री खुशबू सुंदर ने सोमवार को भाजपा का दामन थाम लिया। इससे पहले वह कांग्रेस में थीं। आज ही उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद से हटा दिया गया था।

अर्थ18 सीतारमण- एलटीसी

कर्मचारियों को एलटीसी के एवज में नकद वाउचर देगी सरकार, अर्थव्यवस्था में मांग को मिलेगा प्रोत्साहन

नयी दिल्ली, अर्थव्यवस्था में मांग को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने इस साल अपने कर्मचारियों को अवकाश यात्रा रियायत (एलटीसी) के एवज में नकद वाउचर देने की घोषणा की है। इन वाउचर का इस्तेमाल सिर्फ ऐसे गैर-खाद्य सामान खरीदने के लिए किया जा सकता है जिनपर माल एवं सेवा कर (जीएसटी) लगता है।

वि3 अमेरिका आर्मीनिया प्रदर्शन

आर्मीनिया के खिलाफ शत्रुता को लेकर अमेरिका में विरोध प्रदर्शन

लॉस एंजिलिस, अलगाववादियों के क्षेत्र नागोर्नो-कारबाख में आर्मीनिया के खिलाफ शत्रुता में अजरबैजान और तुर्की की भूमिका को लेकर अमेरिका के लॉस एंजेलिस में हजारों की तादाद में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।

खेल9 खेल फुटबॉल चैपमैन निधन

पूर्व भारतीय फुटबाल कप्तान कार्लटन चैपमैन का निधन

नयी दिल्ली, भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान कार्लटन चैपमैन का सोमवार को बेंगलुरू में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 49 वर्ष के थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ishan Kishan New Record: मौजूदा टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, अपने नाम कर सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड्स

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट