देश की खबरें | शाम सवा छह बजे तक के मुख्य समाचार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से सोमवार को शाम सवा छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं;

नयी दिल्ली, 21 जुलाई ‘’ की विभिन्न फाइल से सोमवार को शाम सवा छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं;

संसद21 मोदी लीड संबोधन

संसद का मानसून सत्र ‘विजयोत्सव’ की तरह, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता ऐतिहासिक : प्रधानमंत्री मोदी

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से पूर्व, इसे ‘विजयोत्सव’ करार देते हुए कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत सौ प्रतिशत लक्ष्यों को प्राप्त किया।

प्रादे129केरल अच्युतानंदन निधन

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वी.एस. अच्युतानंदन का 101 साल की उम्र में निधन

तिरुवनंतपुरम, भारत के सबसे सम्मानित कम्युनिस्ट नेताओं में से एक और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वी. एस. अच्युतानंदन का सोमवार को 101 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। माकपा के प्रदेश सचिव एम. वी. गोविंदन ने यहां यह जानकारी दी।

संसद54लोकसभा बीएसी कांग्रेस

सरकार पहलगाम, ऑपरेशन सिंदूर पर अगले सप्ताह 16 घंटे चर्चा के लिए सहमत, हम तत्काल चाहते हैं: कांग्रेस

नयी दिल्ली, कांग्रेस ने लोकसभा की कार्य मंत्रणा समिति (बीएसी) की बैठक के बाद सोमवार को कहा कि सरकार पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर अगले सप्ताह 16 घंटे (तीन दिन) चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष चाहता है कि इस पर तत्काल चर्चा शुरू हो।

संसद56संसद वर्मा दूसरी लीड प्रस्ताव

न्यायमूर्ति वर्मा के खिलाफ लोकसभा और राज्यसभा में नोटिस दिए गए

नयी दिल्ली, इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को पद से हटाने के प्रस्ताव से संबंधित नोटिस सोमवार को लोकसभा और राज्यसभा में दिए गए।

संसद43संपूर्ण लीड स्थगित लोस

विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित

नयी दिल्ली, संसद के मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को लोकसभा में पहलगाम आतंकी हमले और कई अन्य मुद्दों पर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही तीन बार के स्थगन के बाद दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।

दि40न्यायालय वकील तलब सीजेआई

हम समाचार और यूट्यूब इंटरव्यू नहीं देखते: प्रधान न्यायाधीश गवई

नयी दिल्ली, केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के खिलाफ उच्चतम न्यायालय को ‘आख्यानों’ से प्रभावित नहीं होने की अपील करने वाली एक टिप्पणी पर प्रधान न्यायाधीश बी आर गवई ने सोमवार को अपनी प्रतिक्रिया व्यक्ति की। प्रधान न्यायाधीश ने कहा, ‘‘हम समाचार नहीं देखते, ना ही यूट्यूब पर साक्षात्कार देखते हैं।’’

दि32न्यायालय दूसरीलीड वकील तलब

कानूनी सलाह देने वाले वकीलों को तलब किए जाने पर न्यायालय ने कहा : ईडी सारी हदें पार कर रहा है

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने जांच के दौरान कानूनी सलाह देने या मुवक्किलों का प्रतिनिधित्व करने वाले वकीलों को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा तलब करने पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए सोमवार को कहा कि ईडी ‘‘सारी हदें पार कर रहा है’’।

प्रादे145एअर इंडिया विमान लीड मुंबई हवाई अड्डा

मुंबई हवाई अड्डे पर उतरते समय एअर इंडिया का विमान ‍फिसल कर रनवे के बाहर निकला

मुंबई, कोच्चि से आया एअर इंडिया का एक विमान शहर के हवाई अड्डे पर भारी बारिश के बीच उतरते समय फिसल गया और रनवे से बाहर निकल गया जिसके बाद सोमवार सुबह एक रनवे पर परिचालन अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया।

प्रादे137बंगाल शहीद दिवस लीड ममता

ममता ने 2026 चुनाव का बिगुल फूंका, भाजपा के ‘ई आतंकवाद’ के खिलाफ ‘ आंदोलन’ का आह्वान किया

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी