जरुरी जानकारी | जावा, येज्दी की कंपनी में महिंद्रा, अन्य करेंगे 875 करोड़ रुपये का निवेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू वाहन विनिर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बुधवार को कहा कि वह बाहरी निवेशकों के साथ मिलकर क्लासिक लीजेंड्स प्राइवेट लिमिटेड (सीएलपीएल) में 875 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर घरेलू वाहन विनिर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बुधवार को कहा कि वह बाहरी निवेशकों के साथ मिलकर क्लासिक लीजेंड्स प्राइवेट लिमिटेड (सीएलपीएल) में 875 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

सीएलपीएल के पास जावा, येज्दी और बीएसए जैसे ब्रांड का स्वामित्व है। इसने गुजरे दौर के लोकप्रिय मोटरसाइकिल ब्रांड जावा को 2018 में और येज्दी को पिछले साल भारतीय बाजार में दोबारा पेश किया था।

मुंबई स्थित महिंद्रा एंड महिंद्रा ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि वह अगले दो-तीन साल में बाहरी निवेशकों के साथ मिलकर सीएलपीएल में 875 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इस निवेश में महिंद्रा की हिस्सेदारी 525 करोड़ रुपये की होगी।

कंपनी ने कहा कि इस निवेश के बाद सीएलपीएल की चुकता शेयर पूंजी का 60 प्रतिशत उसके पास बना रहेगा।

एकल आधार पर सीएलपीएल ने वित्त वर्ष 2022-23 में 709.74 करोड़ रुपये का परिचालन राजस्व अर्जित किया था।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\