देश की खबरें | महात्मा गांधी का संदेश प्रधानमंत्री मोदी को झकझोरेगा और वह कृषि कानूनों पर कोई फैसला करेंगे: गहलोत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसान आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए शुक्रवार को उम्मीद जताई कि महात्मा गांधी का संदेश प्रधानमंत्री मोदी को झकझोरेगा और वह कृषि कानूनों पर कोई फैसला करेंगे।

जयपुर, 12 मार्च राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसान आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए शुक्रवार को उम्मीद जताई कि महात्मा गांधी का संदेश प्रधानमंत्री मोदी को झकझोरेगा और वह कृषि कानूनों पर कोई फैसला करेंगे।

गहलोत ने दांडी मार्च की 91वीं वर्षगांठ के अवसर पर यहां आयोजित मार्च को रवाना किया। इसके बाद उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में कृषि कानूनों को लेकर जारी आंदोलन पर कहा, '‘आज के दिन दांडी मार्च के उपलक्ष्य में नरेंद्र मोदी खुद भी साबरमती आश्रम से इसको (मार्च) रवाना कर रहे हैं, मुझे उम्मीद है कि आज शाम तक गांधी जी का संदेश उनको झकझोरेगा। हो सकता है कि शाम तक वो कोई फैसला करें, तो मुझे बहुत खुशी होगी, देशवासियों को खुशी होगी।'’

इसके साथ ही गहलोत ने कहा, '‘यह देश का दुर्भाग्य है कि जिन किसानों ने आजादी की जंग में हिस्सा लिया हो, जो अन्नदाता हो ... हम लोग (सरकारें) उनके लिए जिद पकड़कर बैठे हैं। मैं बार-बार कहता हूं कि सरकारों को कभी जिद नहीं करनी चाहिए, सरकारों को हमेशा नतमस्तक होना चाहिए जनता के सामने, जनता जनार्दन के सामने, मतदाताओं के सामने।'’

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार अगर इन कानूनों को एक बार वापस ले भी लेती है तो क्या फर्क पड़ेगा। ‘‘एकबार आप वापस ले लीजिए कानून को। 4-6 महीने में आप बुलाकर बात कर लीजिए किसानों से भी, राज्य सरकारों से भी, विपक्ष की पार्टियों से भी, नया कानून लेकर आ जाइए। कुछ नहीं करना है, सिर्फ ये फैसले करने की बात है, जो प्रधानमंत्री मोदी को करना है, सरकार को करना है।

उन्होंने कहा, ‘‘आंदोलन को चार महीने लगभग होने को आए हैं। क्या अब भी वे इतनी हठधर्मिता दिखाएंगे? संवेदनहीनता की पराकाष्ठा हो चुकी है देश में। पूरा मुल्क देख रहा है। इतना आक्रोश है लोगों के अंदर कि कोई कल्पना नहीं कर सकता। उनको अभी ये महसूस नहीं हो रहा है।’’

गहलोत ने कहा, ‘‘उनको महसूस नहीं हो रहा है, पर पूरे देश में बहुत ज्यादा गुस्सा है, किसानों में तो है ही है, आम लोगों के अंदर भी है। ये सरकार ने क्यों इतना हठ कर रखा है, सरकारें कभी भी जिद नहीं करती हैं, हठ नहीं करती हैं।’’

गहलोत ने कहा कि इस आंदोलन को लेकर पूरी दुनिया में भारत की बदनामी हो रही है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं उम्मीद करता हूं कि विदेश मंत्रालय और विदेश मंत्री प्रधानमंत्री को सही सलाह देंगे जिससे कि उनको वापस सोचने के लिए मजबूर होना पड़े कि मुझे वास्तव में क्या कदम उठाना है किसानों के हित के लिए।’’

गहलोत ने कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या में इजाफा पर कहा कि जनता को सभी प्रोटोकाल का पालन करना चाहिए ताकि राजस्थान यह जीती हुई जंग हार नहीं जाए। गहलोत ने कहा, ‘‘ सरकार ने छूट दी है लोगों पर विश्वास करके, अगर उसके बावजूद लापरवाही हुई, तो सख्ती के कदम भी उठाए जा सकते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

India vs Namibia T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और नामीबिया का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

\