विदेश की खबरें | महात्मा गांधी के पोते अरुण गांधी की बहन ने दक्षिण अफ्रीका में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पोते अरुण गांधी की बहन ने दक्षिण अफ्रीका के ‘‘फीनिक्स सेटलमेंट’’ में अपने भाई की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

जोहानिसबर्ग, दो मई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पोते अरुण गांधी की बहन ने दक्षिण अफ्रीका के ‘‘फीनिक्स सेटलमेंट’’ में अपने भाई की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया।

अरुण गांधी का मंगलवार को महाराष्ट्र के कोल्हापुर में संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। महात्मा गांधी ने 1904 में ‘‘फीनिक्स सेटलमेंट’’ की स्थापना की थी।

पेशे से पत्रकार और लेखक रहे अरुण गांधी का मंगलवार शाम कोल्हापुर में अंतिम संस्कार किया गया और उसी समय उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए एक सभा का जोहानिसबर्ग में आयोजन किया गया।

अरुण गांधी का जन्म डरबन में 14 अप्रैल 1934 को हुआ था। वह मणिलाल गांधी और सुशीला मशरुवाला के पुत्र थे। मणिलाल, महात्मा गांधी के पुत्र थे। अरुण गांधी अपने दादा के पदचिह्नों पर चलते हुए एक सामाजिक कार्यकर्ता बने। अरुण गांधी की शादी 1957 में सुनंदा के साथ हुई थी।

अरुण ने अपनी पत्नी सुनंदा गांधी की याद में कोल्हापुर गांव में वंचित युवतियों के लिए एक आश्रम स्थापित किया था, जहां उनका निधन हुआ।

अरुण की बहन इला गांधी ने ‘पीटीआई’ से कहा, ‘‘महिला सशक्तीकरण के मजबूत समर्थक अरुणभाई ने अनाथ लड़कियों की देखभाल के लिए एक आश्रम बनाया। वह गांव में लोगों के साथ महाराष्ट्र दिवस मना रहे थे, तभी सुबह उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी और आश्रम में लोगों के बीच उनका निधन हो गया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now