देश की खबरें | महाराष्ट्र : 14 साल की बच्ची का बलात्कार और हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के रायगड जिले की पुलिस ने 14 साल की बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार कर उसकी हत्या करने के आरोप में 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 28 जुलाई महाराष्ट्र के रायगड जिले की पुलिस ने 14 साल की बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार कर उसकी हत्या करने के आरोप में 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अधिकारी ने बताया कि किशोरी रविवार की शाम अपने दुपहिया से रोहा के पास तमहानशेत गांव में अपने खेतों पर जा रही थी, युवक ने रास्ते में उससे लिफ्ट मांगी।

यह भी पढ़े | कर्नाटक में कोरोना के 5536 नए मामले, 102 की मौत: 28 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

किशोरी जब देर रात तक घर नहीं लौटी तो परिजनों और पड़ोसियों ने उसकी तलाश शुरू की।

अधिकारी ने बताया कि उन्हें बच्ची का निर्वस्त्र शव तमहानशेत बुद्रुक इलाके में मिला जबकि उसका दुपहिया वहीं सड़क किनारे पड़ा मिला।

यह भी पढ़े | Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के समय जमीन के नीचे रखा जाएगा टाइम कैप्सूल, ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने खबरों का किया गया खंडन.

जांच के दौरान युवक की भूमिका सामने आने के बाद सोमवार को उसे गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि किशोरी से लिफ्ट लेने के बाद आरोपी उसे सुनसान जगह पर ले गया, उसके सिर पर पत्थर से वार किया और फिर उससे बलात्कार किया।

पुलिस ने भारतीय दंड संहिता के तहत बलात्कार और हत्या का मामला और पॉक्सो के तहत प्राथमिकी दर्ज करी है।

स्थानीय अदालत ने आरोपी को तीन जुलाई तक पुलिस की हिरासत में भेजा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड