देश की खबरें | महाराष्ट्र : प्रेम संबंध में नाकाम रहने पर युवती की हत्या करने का आरोपी युवक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में प्रेम संबंध में नाकाम रहने पर युवती की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी 21 वर्षीय युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ठाणे (महाराष्ट्र), 23 फरवरी महाराष्ट्र में प्रेम संबंध में नाकाम रहने पर युवती की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी 21 वर्षीय युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

घटना रविवार-सोमवार की रात कल्याण के सापरदे गांव में एक विवाह-समारोह के दौरान हुई।

पुलिस उपायुक्त विवेक पंसारे ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि आरोपी ने अज्ञात लोगों पर लूटपाट के प्रयास का दावा कर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की।

आरोपी युवती से प्रेम करता था लेकिन उसे शक था कि युवती का किसी और व्यक्ति से प्रेम संबंध चल रहा है।

युवती को सबक सिखाने के इरादे से वह सापरदे गांव में विवाह समारोह में गया, जहां पीड़ित भी मौजूद थी।

अधिकारी ने बताया कि उसने कथित रूप से गोली चलायी जिससे युवती की मौत हो गयी और युवक की मां घायल हो गयी। आरोपी ने खुद को भी नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया।

आरोपी और उसकी मां अस्पताल में भर्ती हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने बताया कि आयोजन स्थल पर अज्ञात लोगों ने लूटपाट का प्रयास किया।

उन्होंने बताया हालांकि जांच के दौरान पुलिस को लूटपाट के कोई सबूत नहीं मिले और बाद में पता चला कि आरोपी ने प्रेम संबंध में नाकाम रहने के कारण युवती पर गोली चलायी थी।

पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) एवं शस्त्र अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\