देश की खबरें | महाराष्ट्र: महिला को जन्मदिन पर तोहफे में मिले टमाटर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में टमाटर की बढ़ती कीमत के बीच महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक महिला को जन्मदिन पर तोहफे में चार किलोग्राम से अधिक टमाटर मिले हैं।

ठाणे, 11 जुलाई देश में टमाटर की बढ़ती कीमत के बीच महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक महिला को जन्मदिन पर तोहफे में चार किलोग्राम से अधिक टमाटर मिले हैं।

टमाटर जो कुछ दिन पहले 20 रुपये प्रति किलोग्राम मिल रही थी अब 140 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही है जिसकी वजह से आम आदमी के लिए टमाटर खरीदना मुश्किल हो रहा है।

कल्याण के कोछाडी में रहने वाली सोनल बोरसे को रविवार को जन्मदिन पर रिश्तेदारों ने चार किलोग्राम से अधिक टमाटर तोहफे में दिए।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि महिला केक काट रही है और बगल में टमाटर से भरी एक टोकरी रखी है।

संवाददाताओं से बात करते हुए बोरसे ने कहा कि वह अपने भाई, चाचा और चाची से मिले तोहफे से बहुत खुश हैं।

मुंबई में नासिक, जुन्नार और पुणे से टमाटरों की आपूर्ति की जाती है। हालांकि, टमाटर किसानों को बेमौसमी बारिश और बिपरजॉय तूफान से नुकसान का सामना करना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\