देश की खबरें | महाराष्ट्र : धनंजय मुंडे से ‘जबरन वसूली की कोशिश’ करने वाली महिला गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री धनंजय मुंडे पर दुष्कर्म का आरोप लगाने की धमकी देकर कथित तौर पर करोड़ों रुपये वसूलने का प्रयास करने के लिए एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 21 अप्रैल महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री धनंजय मुंडे पर दुष्कर्म का आरोप लगाने की धमकी देकर कथित तौर पर करोड़ों रुपये वसूलने का प्रयास करने के लिए एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला की पहचान रेणु शर्मा (40) के रूप में हुई। रेणु की बहन करुणा शर्मा ने पिछले साल दावा किया था कि वह धनंजय मुंडे की दूसरी पत्नी है।

पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक मुंडे की शिकायत पर रेणु शर्मा के खिलाफ मालाबार हिल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने मामले को अपने हाथ में लेते हुए बुधवार को मध्य प्रदेश के इंदौर से रेणु को गिरफ्तार किया।

उन्होंने कहा कि रेणु को इंदौर की एक अदालत में पेश किया गया और ‘ट्रांजिट रिमांड’ पर मुंबई लाया गया।

रेणु शर्मा ने कथित तौर पर मुंडे से पांच करोड़ रुपये नकद और पांच करोड़ रुपये मूल्य की एक दुकान, मोबाइल फोन और अन्य महंगे उपहारों की मांग की थी। रेणु ने मांग पूरी नहीं होने पर मुंडे के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराकर उन्हें बदनाम करने की धमकी दी थी।

मुंडे ने शुरू में रेणु को एक व्यक्ति के माध्यम से तीन लाख रुपये और 1.42 लाख रुपये मूल्य का एक मोबाइल फोन दिया, लेकिन जब उसकी मांगें बढ़ती गईं तो मंत्री ने पुलिस से संपर्क किया।

अपने गृह जिले बीड में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए राकांपा नेता ने कहा कि महिला करीब दो साल से उन्हें प्रताड़ित कर रही थी।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं पिछले करीब डेढ़ से दो साल से प्रताड़ित हो रहा था। पहले भी उसने मेरे खिलाफ फर्जी प्राथमिकी दर्ज कराई थी लेकिन बाद में मामला वापस ले लिया था। मुझे अंतत: पुलिस में शिकायत दर्ज करानी पड़ी क्योंकि मैं अब (उत्पीड़न) बर्दाश्त नहीं कर सकता था। मैंने अपनी शिकायत के साथ सभी सबूत दिए हैं और अब कानून अपना काम करेगा। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\