देश की खबरें | महाराष्ट्र: पत्नी ने की आत्महत्या, पति पर उकसाने को आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक महिला (22) ने अपने पति द्वारा प्रताड़ित किए जाने के बाद एक खाई में कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

ठाणे (महाराष्ट्र), चार जुलाई महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक महिला (22) ने अपने पति द्वारा प्रताड़ित किए जाने के बाद एक खाई में कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना शनिवार को हुई। महिला के पति (32) के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।

दंपति की पिछले साल शादी हुई थी। वह शादी के बाद उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर से यहां भिवंडी शहर में रहने आ गए थे।

नारपोली थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पति महिला से सोने की वस्तुओं की कथित तौर पर मांग करता था और उसे प्रताड़ित करता था। इससे परेशान होकर महिला ने शनिवार को भिवंडी शहर के गुंदावली गांव में एक खाई में कूदकर आत्महत्या कर ली। महिला के हाथ पर बने ‘टैटू’ से उसके परिवार ने उसकी पहचान की।

उन्होंने बताया कि महिला के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सोमवार को उसके पति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया।

पुलिस ने बताया कि अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड