महाराष्ट्र विकास आघाड़ी ने विधानपरिषद की नौ सीटों पर चुनाव कराने का किया स्वागत

इस फैसले से मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण के छह माह के अंदर विधानमंडल में पहुंच जाने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। ठाकरे को 28 नवंबर, 2019 को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलायी गयी थी।

जमात

मुम्बई, एक मई सत्तारूढ़ महाराष्ट्र विकास आघाड़ी (एमवीए) ने विधानपरिषद की नौ सीटों के लिए 21 मई को चुनाव कराने के चुनाव आयोग के फैसले का शुक्रवार को स्वागत किया।

इस फैसले से मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण के छह माह के अंदर विधानमंडल में पहुंच जाने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। ठाकरे को 28 नवंबर, 2019 को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलायी गयी थी।

प्रदेश कांग्रेस प्रमुख एवं राजस्व मंत्री बालासाहब थोराट ने कहा कि एमवीए के घटक दल दो-दो सीटें आसानी से जीत जायेंगे।

शिवसेना नेता संजय राउत ने ट्वीट कर चुनाव कराने की इजाजत देने के लिए केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को धन्यवाद दिया। इसे पहले कोरोना वायरस के कारण स्थगित कर दिया गया था।

उन्होंने कहा कि इस घोषणा से अनिश्चितता का माहौल समाप्त हुआ है।

थोराट और राकांपा अध्यक्ष जयंत पाटिल ने भी इस घोषणा का यह कहते हुए स्वागत किया कि इससे विपक्षी भाजपा द्वारा फैलायी गयी अनिश्चिता की अटकलों पर विराम लग जाएगा। दोनों ही महाराष्ट्र सरकार में मंत्री हैं।

विधानपरिषद की नौ सीटें 24 अप्रैल को खाली हुईं थी। उनमें से भाजपा और राकांपा के पास फिलहाल तीन तीन सीटें थीं, कांग्रेस के पास दो और शिवसेना के पास एक सीट थी।

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने बृहस्पतिवार को चुनाव आयोग को पत्र लिखकर यथाशीघ्र चुनाव कराने का अनुरोध किया था।

कोरोना वायरस महामारी के चलते चुनाव स्थगित हो जाने के बाद राज्य मंत्रिमंडल ने कोश्यारी से ठाकरे को राज्यपाल के कोटे से दो में से एक सीट पर नामित करने की सिफारिश की थी। दोनों सीटें खाली हैं। लेकिन राज्यपाल ने कोई निर्णय नहीं लिया।

शिवसेना के अनुसार इस सप्ताह ठाकरे ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री से बात की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\