महाराष्ट्र: पुलिस पर हमले का वीडियो सामने आया, मंत्री ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री शंभूराज देसाई ने कहा कि मुंबई में तीन-चार स्थानों पर लोगों द्वारा पुलिस पर हमला करने की घटनाएं सामने आई हैं।

जमात

मुंबई, दो मई लॉकडाउन के नियमों को लागू करने का प्रयास करते पुलिसकर्मियों पर हमले का एक वीडियो सामने आने के बाद शनिवार को महाराष्ट्र सरकार ने जल्द से जल्द हमलावरों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।

महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री शंभूराज देसाई ने कहा कि मुंबई में तीन-चार स्थानों पर लोगों द्वारा पुलिस पर हमला करने की घटनाएं सामने आई हैं।

उन्होंने कहा कि डॉक्टरों, नर्स और सफाईकर्मियों के साथ पुलिसकर्मी सबसे आगे आकर कोविड-19 से मुकाबला कर रहे हैं और उनपर हमला किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा।

मंत्री ने कहा कि वह पहले ही मुंबई के पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह से इस मुद्दे पर बात कर तुरंत कार्रवाई करने के लिए कह चुके हैं।

देसाई ने 'एबीपी माझा' सामाचार चैनल से कहा, "हमारी पुलिस वहां के लोगों से लॉकडाउन के नियमों का पालन करने के लिए कह रही थी। लेकिन मुंबई के तीन से चार स्थानों पर कुछ लोगों ने हमारे पुलिस कर्मचारियों पर हमला किया।"

उन्होंने कहा कि पुलिस के पास घटनाओं की फुटेज है और हमलावरों की पहचान कर ली गई है।

मंत्री ने कहा, "मैंने उनसे (पुलिस आयुक्त से) कहा है कि किसी भी परिस्थिति में पुलिस पर हमले को बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, "मैं आश्वासन देता हूं कि जिन लोगों की पहचान की गई है, उनका पता लगाकर उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"

वीडियो की सही तारीख और स्थान का पता नहीं चल सका है।

देसाई ने यह भी कहा कि अधिकतर लोग लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए घरों के अंदर रह रहे हैं लेकिन कुछ तत्व पुलिसकर्मियों पर हमला कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\